फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Fans make fun of RCB selection IPL 2024 auction; Social Media Reaction Royal Challengers Bangalore

IPL 2024: 'सोचा था स्टार्क खरीदेंगे, खरीद लिया...', नीलामी में RCB के खिलाड़ियों के चयन पर फैंस ने उड़ाया मजाक

Wed, 20 Dec 2023 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

आरसीबी ने नीलामी से पहले हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। फैंस ने आईपीएल 2024 और आईपीएल 2023 के आरसीबी के बॉलिंग लाइन अप को रिव्यू किया तो उनकी उम्मीदों को झटका लगा।

विज्ञापन
IPL 2024: Fans make fun of RCB selection IPL 2024 auction; Social Media Reaction Royal Challengers Bangalore
आरसीबी ने अल्जारी जोसेफ और यश दयाल को खरीदा - फोटो : IPL

विस्तार

फैंस को उम्मीद थी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम 2024 की नीलामी में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई सितारों को खरीद कर अपनी टीम से जोड़ेगी। हालांकि, हुआ इसके उलट और टीम ने कुछ ऐसे गेंदबाजों को चुना जिनके बारे में कहा जा रहा था कि उन पर बोली लगने की संभावना बेहद कम है। आरसीबी की टीम स्टार्क और कमिंस दोनों के लिए बोली लगाने की दौड़ में थी, लेकिन आखिर में उन्होंने लोकी फर्ग्यूसन और अल्जारी जोसेफ से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

यश और अल्जारी गुजरात से बैंगलोर पहुंचे

अन्य फ्रेंचाइजी ने स्टार्क और कमिंस को खरीदने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगाई। आरसीबी की दिलचस्पी अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी में भी थी, लेकिन अनकैप्ड के नाम पर आरसीबी वाले गुजरात टाइटंस के पूर्व तेज गेंदबाज यश दयाल को खरीद सके। यश को पिछले आईपीएल में रिंकू सिंह ने 20वें ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े थे। अल्जारी और यश दोनों ही पहले गुजरात टाइटंस में थे और दोनों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षल, हसरंगा और हेजलवुड को रिलीज किया

IPL 2024: Fans make fun of RCB selection IPL 2024 auction; Social Media Reaction Royal Challengers Bangalore
आरसीबी की टीम - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी ने नीलामी से पहले हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। फैंस ने आईपीएल 2024 और आईपीएल 2023 के आरसीबी के बॉलिंग लाइन अप को रिव्यू किया तो उनकी उम्मीदों को झटका लगा। नए सीजन के लिए आरसीबी की बॉलिंग यूनिट से परेशान फैंस ने सोशल मीडिया पर कुछ मजेदार 'उम्मीद बनाम वास्तविकता' वाले मीम्स पोस्ट किए हैं। फैंस को लगता है कि चिन्नास्वामी जैसे मैदान पर इन गेंदबाजों के लिए किसी स्कोर को डिफेंड करना मुश्किल होगा।






विज्ञापन

अल्जारी जोसेफ को आरसीबी ने 11.5 करोड़ में खरीदा

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबत ने जोसेफ को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद कहा- आप उनके रिकॉर्ड को देखें और वह डेथ ओवरों में किसी के भी खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अल्जारी में वह काबीलियत है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो तेज गति से गेंद फेंक सकते हैं। वह गेंद को हाई आर्म रिलीज करते हैं और इसकी वजह से उन्हें उछाल मिलती है। हम जानते हैं कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में उछाल महत्वपूर्ण है। डेथ ओवर में भी जोसेफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

आरसीबी ने की जोसेफ की तारीफ

IPL 2024: Fans make fun of RCB selection IPL 2024 auction; Social Media Reaction Royal Challengers Bangalore
अल्जारी जोसेफ - फोटो : IPL/BCCI
बोबत ने कहा, 'जोसेफ ऐसे खिलाड़ी हैं जो दुनिया भर में नियमित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो परिस्थितियों और सतह के अनुकूल खुद को ढाल सकते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें कप्तान फाफ डुप्लेसिस अच्छी तरह से जानते हैं। यह भी टीम के लिए मददगार साबित होगी।

यश दयाल को पड़े थे पांच छक्के

IPL 2024: Fans make fun of RCB selection IPL 2024 auction; Social Media Reaction Royal Challengers Bangalore
यश दयाल - फोटो : प्रयागराज
आईपीएल 2023 में यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह के खिलाफ लगातार पांच छक्के खाए थे। हालांकि, बोबत बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के साथ करार करके खुश हैं। उन्होंने कहा- यश के आने से हमने कई सारे बॉक्स को टिक कर लिए हैं। जाहिर है कि इस मायने में यह थोड़ा अलग चयन है। हमें बाएं हाथ का एंगल पसंद है। हमें यह तथ्य पसंद है कि वह गेंद को स्विंग कराते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे पास भारत के घरेलू स्तर का सही गेंदबाज हो जो अल्जारी जैसे गेंदबाजों की मदद कर सके।

सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन की तलाश

उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर हमारे पास कैमरन ग्रीन भी हैं। इसलिए हमें लगता है कि हमारी गेंदबाजी में विविधता के साथ संतुलन है।  हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जब भी हम तेज गेंदबाजी के नजरिए से मैदान पर उतरें तो हमें विविधता मिले। हमारे पास पर्याप्त उछाल है, हमारे पास पर्याप्त गति है, हमारे पास (मोहम्मद) सिराज हैं, जो एक चैंपियन स्विंग गेंदबाज हैं। हमारे पास बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी है। इसलिए हम विपक्षी टीम का सामना करने के लिए खुद को एकजुट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed