फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 CSK vs RCB: MS Dhoni Behind Wicket,Took The Wicket With Direct Hit, Watch Video

IPL 2024: विकेट के पीछे फिर दिखा धोनी का फुर्तिला अंदाज, डायरेक्ट हिट से चटकाया विकेट, देखें वीडियो

Sat, 23 Mar 2024 08:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Mar 2024 08:51 AM IST
सार

CSK vs RCB IPL 2024 : आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन डुप्लेसिस के आउट होने के बाद आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया।

विज्ञापन
IPL 2024 CSK vs RCB: MS Dhoni Behind Wicket,Took The Wicket With Direct Hit, Watch Video
IND vs ENG 4th Test, whole country, misses Mahi, Shubman Gill MS Dhoni, India, England, India vs Eng - फोटो : IPL

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही विकेट के पीछे अपने फुर्तिले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए माही कई मौकों पर अपने शानदार विकेटकीपिंग कौशल से टीम के लिए मैच बना चुके हैं। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले के दौरान भी देखने मिला। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान की तेजी देखकर सभी लोग चकित रह गए। 42 साल की उम्र में भी धोनी ने जिस तरह डायरेक्ट हिट किया उसने मैदान पर मौजूद दर्शकों के अलावा कमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटरों को भी रोमांचित कर दिया। 
विज्ञापन


अनुज रावत का किया शिकार
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन डुप्लेसिस के आउट होने के बाद आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया। अंत में हालांकि अनुज रावत और टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने तेजी से खेलकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। रावत को हालांकि धोनी ने अपना शिकार बनाया। आरसीबी की पारी के अंतिम गेंद पर कार्तिक शॉट नहीं खेल पाए, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े अनुज रावत ने रन चुराने की कोशिश की। गेंद धोनी के हाथों में थी उन्होंने गेंद को सीधे विकेट पर थ्रो किया और गेंद विकेट पर लगी। गेंद विकेट पर हिट होने तक रावत क्रीज पर नहीं पहुंच सके और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

 

कार्तिक और रावत की शानदार साझेदारी
डुप्लेसिस के आउट होने के बाद जहां एक तरफ आरसीबी रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही थी, वहीं कार्तिक और रावत ने सधी हुई पारी खेलकर टीम का स्कोर 170 के पार पहुंचाया। कार्तिक और रावत के बीच इस दौरान छठे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 95 रनों की साझेदारी हुई। रावत ने इस दौरान चेन्नई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को जमकर आड़े हाथों लिया। तुषार चेन्नई के लिए काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने चार ओवर में 47 रन लुटाए और एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके। 

चेन्नई की जीत से शुरुआत
कार्तिक और रावत ने भले ही टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यह सीएसके को रोकने के लिए काफी नहीं था। नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में गेंद के बाद बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन किया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने यह मुकाबला चार विकेट खोकर आठ गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया। इस मैच के हीरो चेन्नई के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रहे जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed