फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 PBKS vs DC Captain Rishbah Pant IPL Runs Know List of Batsman Who Scored Most Runs for Delhi Team

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल बल्लेबाज हैं पंत, सहवाग भी हैं पीछे, देखें लिस्ट

Sat, 23 Mar 2024 01:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

PBKS vs DC IPL 2024 : पंत एक बार फिर दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे हैं और इस टीम के लिए खेलते हुए उनका रिकॉर्ड शानदार है।

विज्ञापन
IPL 2024 PBKS vs DC Captain Rishbah Pant IPL Runs Know List of Batsman Who Scored Most Runs for Delhi Team
आईपीएल दिल्ली बनाम पंजाब ऋषभ पंत - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। अब से कुछ ही समय बाद दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल के 17वें सीजन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स से चंडीगढ़ में शुरू होगा। पंत एक बार फिर दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे हैं और इस टीम के लिए खेलते हुए उनका रिकॉर्ड शानदार है। पंत दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


सहवाग, वॉर्नर से भी आगे पंत
दिल्ली कैपिटल्स टीम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। इन्होंने भी इस टीम के लिए खेलते हुए काफी सफलता बटोरी है। लेकिन पंत इन सभी दिग्गजों से आगे हैं। पंत दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए अबतक 97 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 2838 रन बनाए हैं। पंत से ज्यादा रन इस फ्रेंचाइजी के लिए किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। पंत के बाद पूर्व कप्तान वॉर्नर का नंबर आता है। वॉर्नर ने दिल्ली के लिए 82 मैच खेले हैं और कुल 2404 रन बनाए हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग 2382 रन बनाकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी रन औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक
ऋषभ पंत 97 2838 34.6 148 15
डेविड वॉर्नर 82 2404 32.5 135 21
वीरेंद्र सहवाग 85 2382 29.8 158 17
श्रेयस अय्यर 87 2375 31.7 124 16
शिखर धवन 63 2066 39.0 131 16

कार दुर्घटना में बुरी तरह हुए थे घायल
पंत 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर जाते वक्त बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें पंत बाल-बाल बचे थे। पंत इस दुर्घटना में इतनी बुरी तरह घायल हो गए थे कि काफी दिनों तक अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। दुर्घटना के बाद फौरन इलाज के लिए पहले उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की देखरेख में उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। पंत का वहां लंबे समय तक इलाज चला। चोट ठीक होने के बाद पंत ने बैंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब किया। इस दौरान उन्होंने धीरे-धीरे क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत की जगह पिछले सीजन वॉर्नर ने संभाली थी कमान
गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण पंत पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे। उनकी जगह डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाली थी। आईपीएल 2024 सीजन शुरू होने के कुछ दिन पहले ही फ्रेंचाइजी ने दिल्ली की कमान एक बार फिर से पंत को सौंप दी थी। अब दिल्ली की टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed