फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 DC vs CSK Result: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Result

DC vs CSK: चेन्नई को हराकर दिल्ली ने जीत का खाता खोला, हार के बावजूद धोनी ने विस्फोटक पारी से जीता फैंस का दिल

Sun, 31 Mar 2024 11:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 31 Mar 2024 11:56 PM IST
सार

दिल्ली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर सिर्फ 171 रन बना सकी। चेन्नई की इस शिकस्त ने उसे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर धकेल दिया जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। 

विज्ञापन
IPL 2024 DC vs CSK Result: Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Result
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीत हासिल कर चेन्नई के जीत के रथ को रोक दिया। दिल्ली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर सिर्फ 171 रन बना सकी। चेन्नई की इस शिकस्त ने उसे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर धकेल दिया जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। 
विज्ञापन


खलील अहमद की घातक गेंदबाजी
192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज सात रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ एक रन और रचिन रवींद्र दो रन बना सके। दोनों को खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, अक्षर पटेल ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल को आउट कर दिया। वह 34 रन बनाने में कामयाब हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए। टीम को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 45 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले।
विज्ञापन


मुकेश कुमार ने बरपाया कहर
मुकेश कुमार इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले उन्होंने रहाणे (45) को आउट किया, इसके बाद अगली गेंद पर समीर रिजवी को पवेलियन भेज दिया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। सीएसके को 120 रन के स्कोर पर छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जिन्हें मुकेश ने ही 17वें ओवर में शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफानी पारी के बावजूद धोनी नहीं दिला पाए टीम को जीत
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने भी 21 रन की नाबाद पारी खेली। धोनी और जेडजा के बीच 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

दिल्ली की पहली पारी
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई को पहली सफलता मुस्तफिजुर रहमान ने दिलाई जिन्होंने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को पथिराना के हाथों कैच कराया। वह 35 गेंदों में 52 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। दिल्ली का दूसरा विकेट अगले ओवर में गिरा। रवींद्र जडेजा ने सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को धोनी के हाथों कैच कराया। इस सीजन का पहला आईपीएल मैच खेल रहे शॉ ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।

आईपीएल के 13वें मैच में मथीशा पथिराना की घातक गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। उन्होंने ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच हुई साझेदारी को 134 रन के स्कोर पर तोड़ दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। मार्श को मथीशा पथिराना ने 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर बोल्ड किया। स्टार ऑलराउंडर ने 12 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए। 


पथिराना ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, टीम के कप्तान पंत भी दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने मैदान पर वापसी के बाद पहला अर्धशतक लगाया। स्टार खिलाड़ी ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। चेन्नई के खिलाफ अक्षर पटेल सात रन और अभिषेक पोरेल नौ रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथीषा पथिराना ने तीन विकेट लिए। उन्होंने घातक गेंदबाजी की। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed