फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: David Warner gets injured ahead of IPL, during Australia vs New Zealand T20 series Delhi Capitals

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है झटका, चोटिल हुआ यह स्टार खिलाड़ी, पिछले सीजन में कर चुका है कप्तानी

Sat, 24 Feb 2024 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Feb 2024 10:04 AM IST
सार

वॉर्नर को फिट होने में बस कुछ वक्त का समय लगेगा। इससे उनकी आईपीएल 2024 और वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भागीदारी पर कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
IPL 2024: David Warner gets injured ahead of IPL, during Australia vs New Zealand T20 series Delhi Capitals
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है। इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। डेविड वॉर्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं। उन्हें तीसरे टी20 से पहले ग्रोइन इंजरी हुई है और वह आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। यह वॉर्नर की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं खेलनी है और टीम सीधे जून में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है।
विज्ञापन

वॉर्नर जल्द ठीक हो सकते हैं

हालांकि, फीजियो का कहना है कि वॉर्नर को फिट होने में बस कुछ वक्त का समय लगेगा। इससे उनकी आईपीएल 2024 और वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भागीदारी पर कोई खतरा नहीं है। वॉर्नर दूसरे टी20 में भी नहीं खेले थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 72 रन से जीत दर्ज की। टीम अधिकारियों ने दावा किया था कि डेविड को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे टी20 में भी नहीं खेले थे वॉर्नर

37 वर्षीय वॉर्नर दूसरे टी20 के दौरान मैदान पर दिखे थे और यहां तक कि प्री-मैच चर्चा के लिए भी दिखाई दिए थे। उन्होंने 12वें खिलाड़ी की जिम्मेदारी नहीं निभाई। सीरीज से पहले वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के फैंस की गलत रवैये के बारे में बात की थी। पिछले बुधवार को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में सीरीज के शुरुआती मैच में 32 रन पर आउट होने के बाद वॉर्नर की जमकर हूटिंग हुई थी। उन्होंने फैंस को फ्लाइंग किस देकर जवाब दिया था।
विज्ञापन

स्मिथ ही ओपनिंग करते दिखेंगे

डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को ही ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके साथ ट्रेविस हेड ओपनिंग करेंगे। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में उतरी है। ऐसा माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप में भी टीम उन्हीं की कप्तानी में खेलती दिखेगी। हालांकि, मैट शॉर्ट भी टीम में हैं और अगले सप्ताह से शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को देखते यह दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया अंतिम मैच के लिए किस गेम प्लान से आगे बढ़ती है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम तीसरे टी20 में डेवोन कॉनवे के बिना उतरेगी जिन्हें दूसरे मैच में विकेटकीपिंग करते हुए अंगूठे पर चोट लगी थी।

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।

न्यूजीलैंड टी20 टीम: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, जैकब डफी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed