फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: CSK batter MS Dhoni Slash one handed six against Delhi Capitals video goes viral

IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ धोनी ने एक हाथ से लगाया छक्का, सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है वीडियो, देखें

Mon, 01 Apr 2024 03:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:39 PM IST
सार

धोनी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले के दौरान पुराने लय में नजर आए। आठवें नंबर पर उतरे धोनी ने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2024: CSK batter MS Dhoni Slash one handed six against Delhi Capitals video goes viral
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। धोनी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले के दौरान पुराने लय में नजर आए। धोनी इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर फैंस के अंदर गजब की ऊर्जा भर दी। हालांकि इसके बावजूद सीएसके को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


धोनी ने खेली तूफानी पारी
आठवें नंबर पर उतरे धोनी ने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। धोनी ने पहली गेंद पर चौका लगाया और कुछ मजेदार शट खेले। कुल मिलाकर धोनी के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। धोनी ने इस दौरान रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 51 रनों की साझेदारी की। अपनी पारी के दौरान 42 वर्षीय धोनी एक हाथ से छक्का जड़ा जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। दिल्ली के खिलाफ धोनी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि हम 15 साल पहले के धोनी को देख रहे हैं। धोनी ने चेन्नई की पारी के 20वें ओवर की पहले गेंद पर दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे पर चौका जड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर माही ने एक हाथ से छक्का लगाया। धोनी ने फिर चौथी गेंद पर चौका जड़ा और मैच की आखिरी गेंद भी छक्के के लिए भेजी। धोनी ने नॉर्त्जे के इस ओवर से 20 रन निकाले। हालांकि सीएसके को जीत नहीं दिला सके। धोनी से पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने भी एक हाथ से छक्का मारा था। 
विज्ञापन

 


धोनी ने अपनी पारी से बनाया नया कीर्तिमान
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ खेली 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी के दौरान एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। धोनी टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 6962 रन हैं। अपनी तूफानी पारी की बदौलत धोनी के टी20 करियर में 7036 रन हो गए और वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और इंग्लैंड के जोस बटलर के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। डिकॉक ने अबतक इस प्रारूप में 8578 रन और बटलर के नाम 7721 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed