आईपीएल 2024 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, हैदराबाद की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई। चेन्नई और हैदराबाद, दोनों के 10-10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में सीएसके की टीम एसआरएच से बेहतर है। चेन्नई की इस जीत से ज्यादा चर्चा टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के उस पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने बुआ बनने की बात कही है।
2 of 3
साक्षी और पूर्णा
- फोटो : IPL/BCCI
साक्षी ने क्या लिखा?
साक्षी ने मैच के दौरान इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में धोनी और सीएसके की टीम की फील्डिंग करती हुई तस्वीर लगाई। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'प्लीज आज इस गेम को जल्दी खत्म करें चेन्नई। बेबी इज ऑन द वे (बेबी बस होने ही वाला है)। कॉन्ट्रैकशंस शुरू हो चुका है। यह होने वाली बुआ की विनती है।' साक्षी का यह अजीबोगरीब पोस्ट वायरल हो गया है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि साक्षी का यह पोस्ट किसके लिए था। साक्षी ने इसके बाद चेन्नई की जीत की तारीफ की और लिखा- एक अच्छी जीत। साक्षी के साथ इस मैच को देखने उनकी खास दोस्त और प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी पहुंची थीं। इसके अलावा सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा भी थीं।
3 of 3
साक्षी और पूर्णा पटेल
- फोटो : IPL/BCCI/instagram @Sakshi
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 54 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 98 रन की पारी खेली थी। वहीं, डेरिल मिचेल ने 32 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे। शिवम दुबे 20 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाए। धोनी दो गेंद में पांच रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में सनराइजर्स की टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। एडने मार्करम ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन 20 रन बना सके। ट्रेविस हेड 13 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। यह सनराइजर्स की लगातार दूसरी हार है।