{"_id":"661675bf64e39ab8290a20fb","slug":"ipl-2024-brad-hogg-speaks-on-riyan-parag-said-earlier-he-had-ego-batters-older-tweet-goes-viral-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'पहले उसको घमंड था', पू्र्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रियान पराग को लेकर दिया बड़ा बयान, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'पहले उसको घमंड था', पू्र्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रियान पराग को लेकर दिया बड़ा बयान, कही यह बात
Wed, 10 Apr 2024 04:49 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:49 PM IST
सार
आईपीएल के 17वें सीजन का 24वां मुकाबला आज शाम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग ने रियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल उनके अंदर थोड़ा ईगो था। हालांकि, अब वह नियंत्रण में है। इसके बाद से रियान का एक पुराना ट्वीट चर्चा में है जिसमें उन्होंने एक ओवर में चार छक्के लगाने का दावा किया था।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 का रोमांच जारी है। राजस्थान रॉयल्स इकलौती ऐसी टीम है जिसको अब तक किसी भी मैच में शिकस्त का सामना नहीं करना पड़ा है। राजस्थान ने चार मैचों में जीत का चौका लगाया। उनकी इस जीत में रियान पराग का सबसे अहम योगदान रहा है। 185 रन के साथ वह लगातार ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले साल उसके अंदर घमंड था।
आईपीएल के 17वें सीजन का 24वां मुकाबला आज शाम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग ने रियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल उनके अंदर थोड़ा ईगो था। हालांकि, अब वह नियंत्रण में है। इसके बाद से रियान का एक पुराना ट्वीट चर्चा में है जिसमें उन्होंने एक ओवर में चार छक्के लगाने का दावा किया था।
हॉग ने पराग को लेकर दिया बड़ा बयान
हॉग ने कहा, "जब मैं युवा (रियान ) पराग को देख रहा हूं तो मुझे वास्तव में अच्छा लग रहा है। वह आईपीएल के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। मुझे उसकी ऊर्जा पसंद है और वह जिस तरह से फील्डिंग करता है वह मुझे पसंद है। मुझे लगता है कि वह इस साल वास्तव में मैच्योर हो गया है। पिछले साल, मुझे लगता है कि वह उस पर थोड़ा अकड़ गया था।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "मैं यह अनादरपूर्वक नहीं कहता, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले साल उनमें थोड़ा ईगो था। ईगो अभी भी है, लेकिन वह नियंत्रण में है। उन्हें खुद पर भरोसा है और वह अब टीम में अपनी जगह पक्की करने की बजाय इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हैं कि वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं।"
पराग का पुराना ट्वीट वायरल
दरअसल, पिछले साल 22 वर्षीय बल्लेबाज ने एक ट्वीट करते हुए दावा किया था कि वह आईपीएल 2023 में एक ओवर में चार छक्के लगा सकते हैं। हालांकि, वह ऐसा नहीं कर पाए थे। माना जा रहा है कि हॉग ने यह बयान उनके इस ट्वीट को लेकर दिया है।
राजस्थान की तारीफ में हॉग ने पढ़े कसीदे
इस दौरान पूर्व गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बार संजू सैमसन की अगुवाई में टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। वहीं, अगर संदीप शर्मा चोट से उबरने में कामयाब हो जाएं तो गेंदबाजी आक्रमण अधिक मजबूत हो सकता है।
हॉग ने कहा, "मेरे हिसाब से राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम है। जिस तरह से उन्होंने अपना पूरा लाइनअप सेट किया है वह मुझे पसंद है। अगर संदीप शर्मा भी पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो वह उनके लिए छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में जुड़ सकते हैं।"

My inner conscience says i’m hitting 4 sixes in an over at some point this IPL..
— Riyan Paragg (@ParagRiyan) March 14, 2023