फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Big claim of former CSK player, Dhoni may leave captaincy in the middle of the season

IPL 2024: सीएसके के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ सकते हैं धोनी

Sat, 16 Mar 2024 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और वह 17वें सीजन में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। 22 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच सीएसके और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2024: Big claim of former CSK player, Dhoni may leave captaincy in the middle of the season
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में वनडे और टी20 विश्व का खिताब दिला चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में लंबे समय से चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कमान संभाले हुए हैं। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और वह 17वें सीजन में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। 22 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैच सीएसके और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। धोनी ने आईपीएल के इस सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन उससे पहले ही सीएसके का लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाटी रायुडू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि धोनी आईपीएल 2024 के बीच सत्र में टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


रायुडू ने दावा करते हुए कहा कि धोनी कुछ मैचों के बाद ही सीएसके की कप्तानी छोड़ सकते हैं और किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप सकते हैं। इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि धोनी आईपीएल के 17वें सत्र के बाद इस प्रारूप को भी अलविदा कह देंगे। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन आईपीएल में खेलते रहे थे। एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए रायुडू ने कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम भी लागू है, ऐसे में धोनी खुद को पीछे करके सीजन के बीच में किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान के रूप में प्रमोट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


धोनी चाहें तो कुछ और सीजन भी खेल सकते हैं
रायुडू के अनुसार, धोनी अगर आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो यह सीजन पांच बार की चैंपियन चेन्नई टीम के लिए परिवर्तन लाने वाला दौर होगा। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी आगे खेलना चाहें तो वह कुछ और सीजन भी खेल सकते हैं और आगे भी टीम की कमान अपने हाथ में रख सकते हैं। रायुडू ने कहा, इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू है जो सीजन के बीच में किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कप्तानी करने की इजाजत देता है। यह सीजन सीएसके के लिए परिवर्तन लाने वाला हो सकता है। अगर धोनी कुछ और सीजन खेलने का फैसला करते हैं तो वह टीम की कप्तानी कर सकते हैं। मैं उन्हें कप्तान के तौर पर ही देखना चाहता हूं। रायुडू ने कहा कि अगर धोनी फिट नहीं रहते हैं तो भी सभी मैच खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर धोनी 10 प्रतिशत ही फिट हैं तो भी वह सभी मैच खेल सकते हैं। उन्होंने पिछला सीजन घुटने में चोट के बावजूद खेला था और अपना बेस्ट दिया था। मुझे नहीं लगता कि कोई भी उन्हें पूरा सीजन खेलने से रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed