{"_id":"6610185f97a189f1d708859f","slug":"ipl-2024-big-blow-to-gujrat-titans-star-batter-david-miller-might-be-out-for-one-or-two-weeks-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, दो सप्ताह तक बाहर रह सकता है यह स्टार बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, दो सप्ताह तक बाहर रह सकता है यह स्टार बल्लेबाज
Fri, 05 Apr 2024 08:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:57 PM IST
सार
गुजरात ने पंजाब के खिलाफ डेविड मिलर की जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को शामिल किया था। मैच के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि मिलर एक या दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
डेविड मिलर और साई सुदर्शन
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ उसके होम ग्राउंड नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के लिए शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने प्लेइंग इलेवन में बेहतर खिलाड़ियों को शामिल किया था और खुद शुभमन ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मुसीबत से उबारा था। हालांकि टीम इसके बाद भी जीत दर्ज करने में असफल रही थी। पंजाब के खिलाफ टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर चोट के कारण नहीं खेले थे। अब खबरें आ रही है कि मिलर आने वाले कुछ और मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। अगर ये खबर यह है तो फिर मिलर का उपलब्ध नहीं रहना गुजरात के लिए बड़ा झटका है।
मिलर की जगह विलियमसन हुए थे शामिल
गुजरात ने पंजाब के खिलाफ डेविड मिलर की जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को शामिल किया था। मैच के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि मिलर एक या दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे। विलियमसन ने कहा था, टीम के साथ जुड़ना अच्छा है, लेकिन मिलर को एक या दो सप्ताह के लिए खोना काफी गलत बात है।
चोट के कारण बाहर हुए थे मिलर
पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान शुभमन ने कहा था कि डेविड मिलर चोट के कारण प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। शुभमन ने कहा था, मिलर चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह केन विलियमसन को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
लियाम लिविंगस्टोन भी रहे थे बाहर
गुजरात टाइटंस एकमात्र टीम नहीं है जो चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। पंजाब किंग्स को भी गुजरात के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन की सेवाएं नहीं मिल सकी थी। लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान लिविंगस्टोन फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और उन्हें बल्लेबाजी के दौरान दिक्कतें हो रही थी। इस कारण लिविंगस्टोन गुजरात के खिलाफ नहीं खेले थे।