IPL 2024: आवेश ने अपनी गेंद पर लपका सॉल्ट का कैच, फिर किया ऐसा इशारा जिसे देखकर हर कोई रह गया हैरान, जानें वजह
इस मुकाबले में फिल सॉल्ट ने सुनील नरेन को साथ कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके। दरअसल, पारी के चौथे ओवर में आवेश खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया। गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर सॉल्ट का कैच एक हाथ से लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विस्तार
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन बनाए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया। यह उनके आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। स्टार ऑलराउंडर ने 56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। उन्हों ट्रेंट बोल्ट ने 18वें ओवर में बोल्ड किया।
𝗦𝘂𝗽𝗲𝗿𝗯 𝗥𝗲𝗳𝗹𝗲𝘅𝗲𝘀 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2024
Avesh Khan makes the early inroads with a brilliant caught & bowled 👌👌
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #KKRvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/uUWmsVSuLw
आवेश ने लपका सॉल्ट का कैच
इस मुकाबले में फिल सॉल्ट ने सुनील नरेन को साथ कोलकाता को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके। दरअसल, पारी के चौथे ओवर में आवेश खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया। गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर सॉल्ट का कैच एक हाथ से लपका जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
आवेश ने डाइव लगाकर सॉल्ट का कैच लपका। इसके बाद उन्होंने कप्तान संजू सैमसन की तरफ इशारा किया और कहा कि मैं भी कैच पकड़ सकता हूं। इसे बाद जब पूरी टीम विकेट का जश्न मनाने उनके पास पहुंची तो उन्हें विकेटकीपर से उनके ग्लव्स ले लिए और गेंद को ग्ल्वस के अंदर रखकर पवेलियन की तरफ इशारा किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी हंसते नजर आए।
पंजाब बनाम राजस्थान मैच में संजू-आवेश से छूट गया था कैच
आवेश के ऐसा करने की वजह पंजाब बनाम राजस्थान मैच से जुड़ी है। दरअसल, पिछले मैच में संजू सैमसन और आवेश खान एक कैच पकड़ने के लिए गेंद के पीछे दौड़ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच टक्कर होते-होते रह गई थी। वहीं, दोनों में से कोई भी कैच नहीं पकड़ पाया था। इसके बाद संजू गेंदबाज से नाराज भी हो गए थे। हालांकि, अब आवेश ने उन्हें मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।