फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: AB De Villiers heartbroken by RCB's loss against Rajasthan in eliminator match, says 'Losing is sad'

IPL 2024: एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के खिलाफ RCB की हार से टूटा डिविलियर्स का दिल, बोले- 'हारना दुखद होता है'

Thu, 23 May 2024 09:56 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 May 2024 09:56 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024: AB De Villiers heartbroken by RCB's loss against Rajasthan in eliminator match, says 'Losing is sad'
आरसीबी बनाम आरआर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

अहमदाबाद में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगई बना ली। इस शिकस्त के साथ आरसीबी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस पर अब पूर्व स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने दुख जताया है। हालांकि, उन्होंने टीम की सराहना भी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


डिविलियर्स ने किया पोस्ट
आरसीबी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने लिखा, "हारना हमेशा दुखद होता है, लेकिन एक प्रशंसक के रूप में, मुझे हमें इस बात का विश्वास दिलाने के लिए लड़कों पर गर्व है, तब भी जब मई की शुरुआत में सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। मुझे यकीन है RCB अगले साल मजबूत होकर वापसी करेगी और वह मायावी खिताब घर लाएगी।"
विज्ञापन
राजस्थान की क्वालिफायर-2 में एंट्री
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई। अब 24 मई को उनका सामना एक और नॉकआउट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। उस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलेगी। इस मैच से पहले बेंगलुरु ने लगातार छह मैच जीते थे और प्लेऑफ में जगह बनाई थी। अब लगातार 17वें सीजन बेंगलुरु की टीम खिताब नहीं जीत पाई। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल खाता नहीं खोल सके। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दिलाने वाले यश दयाल ने तीन ओवर में 37 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed