फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Yuzvendra Chahal funny video sitting on Joe Root suitcase, collided with fellow players, Watch video

IPL 2023: जो रूट के सूटकेस पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले चहल, साथी खिलाड़ियों से टकराए, देखें मजेदार वीडियो

Sun, 14 May 2023 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 May 2023 09:00 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के बाद जब राजस्थान की टीम जयपुर पहुंची तो एयरपोर्ट पर चहल रूट के साथ मस्ती करते दिखे। राजस्थान ने यह वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
IPL 2023: Yuzvendra Chahal funny video sitting on Joe Root suitcase, collided with fellow players, Watch video
जो रूट और युजवेंद्र चहल - फोटो : Rajasthan Royals Twitter

विस्तार

युजवेंद्र चहल क्रिकेट के मैदान पर एक दिलचस्प चरित्र हैं। ऑन-फील्ड जहां उनकी गेंदों को खेलना मुश्किल होता है, वहीं कभी-कभी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी लीग से हटकर होता है। लीग शुरू होने से पहले, राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह जो रूट के साथ एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे थे। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले भी चहल का रूट के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है जो काफी फनी है। 
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के बाद जब राजस्थान की टीम जयपुर पहुंची तो एयरपोर्ट पर चहल रूट के साथ मस्ती करते दिखे। राजस्थान ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें चहल को रूट के सूटकेस पर बैठे देखा जा सकता है। रूट इस दौरान अपनी ट्रोली को पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान स्लोप पर ट्रॉली तेजी से आगे बढ़ती है और चहल आगे चल रहे खिलाड़ियों से टकरा जाते हैं। इसके बाद सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल ने ईडन गार्डन्स में कोलकाता (केकेआर) के खिलाफ पिछले मैच में इतिहास रचा था। उन्होंने मैच में चार विकेट लिए थे और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ा था। चहल के नाम 187 विकेट हैं, जबकि ब्रावो ने 183 विकेट लिए थे। कोलकाता के खिलाफ नीतीश राणा का विकेट लेते ही चहल ने रिकॉर्ड अपने नाम किया था। चहल और ब्रावो के बाद पीयूष चावला (174), अमित मिश्रा (172) और रविचंद्रन अश्विन (171) का नाम आता है। 
विज्ञापन

चहल ने इस सीजन अब तक शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 12.81 का रहा है। यानी वह हर करीब 13 गेंदों के बाद इस सीजन विकेट ले रहे हैं। पर्पल कैप की रेस में वह फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा विकेट गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने लिए हैं। राशिद के नाम फिलहाल 12 मैचों में 23 विकेट हैं और पर्पल कैप फिलहाल उन्हीं के पास है। तीसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं। उनके नाम 19 विकेट हैं। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में पहले तीन स्थान पर लेग स्पिनर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed