फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: With Virat Kohli Example, Akash Chopra Slams KKR Spinner For Attempt To Deny Yashasvi Jaiswal Ton

IPL 2023: क्या इस बॉलर की वजह से शतक बनाने से चूके यशस्वी? आकाश ने KKR के स्पिनर की 'साजिश' का किया पर्दाफाश

Fri, 12 May 2023 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 May 2023 03:28 PM IST
सार

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर संजू सैमसन थे। गेंदबाजी युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा कर रहे थे। उन्होंने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, ताकि गेंद वाइड से होकर चौके के लिए चली जाए।

विज्ञापन
IPL 2023: With Virat Kohli Example, Akash Chopra Slams KKR Spinner For Attempt To Deny Yashasvi Jaiswal Ton
बाएं से- सुयश शर्मा, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल इस सीजन अपने दूसरे शतक से दो रन से चूक गए। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों पर 98 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद दुनियाभर से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस मैच के बाद एक विवाद भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने आरोप लगाए हैं कि केकेआर के स्पिनर सुयश शर्मा ने यशस्वी को शतक से रोकने की भी कोशिश की थी और जानबूझकर वाइड फेंकने की कोशिश की था ताकि यशस्वी शतक नहीं बना सकें। इस घटना ने पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को नाराज कर दिया। आकाश ने ट्विटर पर पोस्ट कर सुयश के प्रयासों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

दरअसल, 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त राजस्थान ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 147 रन बना लिए थे। तब आरआर की टीम को तीन रन की जरूरत थी। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर संजू सैमसन थे। गेंदबाजी युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा कर रहे थे। उन्होंने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, ताकि गेंद वाइड से होकर चौके के लिए चली जाए। हालांकि, सैमसन ने ऐसा नहीं होने दिया और उन्होंने वाइड गेंद को शरीर पर खेलकर ब्लॉक कर दिया, ताकि वह एक लीगल डिलीवरी हो। इसके बाद सैमसन ने यशस्वी से अगले ओवर (14वें) की पहली गेंद पर छक्का लगाने और शतक पूरा करने के लिए कहा। हालांकि, यशस्वी सिर्फ चार रन लगा सके और दो रन से शतक से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर अपना विचार रखते हुए आकाश चोपड़ा गुस्से में नजर आए। उन्होंने ट्वीट किया- यशस्वी को उनके 100 रन तक पहुंचने से रोकने के लिए वाइड गेंदबाजी करने की कोशिश... मेरी विनम्र राय में एक खराब तरीका। इसके बाद आकाश ने एक काल्पनिक उदाहरण दिया कि कुछ पाकिस्तानी गेंदबाज विराट कोहली के खिलाफ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे होते तो दुनिया उस पर क्या प्रतिक्रिया दे रही होती।

आकाश ने लिखा- कल्पना कीजिए कि एक पाकिस्तानी गेंदबाज कोहली को शतक बनाने से रोकने के लिए ऐसा कर रहा है। वही लोग जो ज्ञान दे रहे हैं कि यशस्वी को शतक से रोकना और वाइड बॉल फेंकना ठीक है और यह जानबूझकर नहीं किया गया था, कोहली के केस में गेंदबाज मिनटों में ट्रेंड करना शुरू कर देता। ट्रोलिंग लेवल ही अलग होता तब। मेरे विनम्र विचार में ट्विटर का विशिष्ट व्यवहार होता।
विज्ञापन

यशस्वी ने कही थी यह बात
मैच के बाद यशस्वी ने कहा- यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है कि मैं मैदान पर जाऊं और अच्छा खेलूं। इस मैच में बैटिंग कर बहुत अच्छा अहसास हुआ। ऐसा नहीं है कि जो कुछ मैं चाहता था वह हो जाता है, मैं अच्छी तैयारी करता हूं और मुझे खुद पर भरोसा है। मुझे पता है नतीजे आएंगे। जीत का शॉट शानदार अहसास था। मैं खेल को खत्म करना चाहता था और मैच जीतना मेरा मकसद रहा है। मैं धन्य और आभारी हूं, मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें कैसा लगा कि वह शतक से चूक गए? इसके जवाब में यशस्वी ने कहा- मुझे लगता है कि टीम का नेट रन रेट ही मेरे दिमाग में था। मैं और संजू भाई (संजू सैमसन) केवल खेल को जल्दी खत्म करने की बात कर रहे थे। राजस्थान को दूसरे ही ओवर में झटका लगा था, जब जोस बटलर रन आउट हो गए थे। इसकी वजह से यशस्वी पर और जिम्मेदारी आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed