फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Will Ben Stokes return Mayank Agarwal may be out of Punjab Kings after being removed from captaincy

IPL 2023: क्या बेन स्टोक्स की वापसी होगी? कप्तानी से हटाए जाने के बाद पंजाब से बाहर हो सकते हैं मयंक अग्रवाल

Sat, 05 Nov 2022 02:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Nov 2022 02:19 PM IST
सार

आईपीएल के तुरंत बाद ही एशेज सीरीज खेला जाना है। बेन स्टोक्स टेस्ट में कप्तान भी हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा। अब देखना है कि इंग्लैंड उन्हें आईपीएल में खेलने की इजाजत देता या नहीं।

विज्ञापन
IPL 2023 Will Ben Stokes return Mayank Agarwal may be out of Punjab Kings after being removed from captaincy
मयंक अग्रवाल और बेन स्टोक्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में होनी है। 15 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों के नाम सौंपने हैं। भले ही यह पिछले साल की तरह बड़ी नीलामी नहीं होगी, लेकिन इसमें स्टार खिलाड़ियों के नाम जरूर देखने को मिलेंगे। उनमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल के नाम को लेकर भी चर्चाएं हैं। पंजाब ने हटाकर शिखर धवन को कप्तानी सौंप दी है। अब देखना है कि टीम उन्हें अपने साथ बनाए रखती है या नहीं।
विज्ञापन

बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने पिछली बार नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था। इस बार उम्मीद है कि वह आईपीएल में खेलना चाहेंगे। स्टोक्स के सामने यह चुनौती है कि आईपीएल के तुरंत बाद ही एशेज सीरीज खेला जाना है। बेन स्टोक्स टेस्ट में कप्तान भी हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा। अब देखना है कि इंग्लैंड उन्हें आईपीएल में खेलने की इजाजत देता या नहीं।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 34 की उम्र में सचिन से पांच शतक पीछे हैं विराट, 2028 तक हर साल पांच सैकड़े लगाए तो रचेंगे इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023 Will Ben Stokes return Mayank Agarwal may be out of Punjab Kings after being removed from captaincy
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
एशेज सीरीज ने बढ़ाई चिंता
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 16 जून को खेला जाएगा। वहीं, आईपीएल का अंत मई के अंत या जून के शुरू में होगा। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजियां परेशान हो सकती हैं। स्टोक्स के अलावा नीलामी में दो और ऑलराउंडर दिखाई दे सकते हैं। इंग्लैंड के सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन। इन दोनों के लिए टीमें ज्यादा से ज्यादा खर्च कर सकती हैं।

सैम करन और ग्रीन अभी ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। करन पिछली बार चोट के कारण नीलामी से दूर रहे थे। वह चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। बड़े खिलाड़ियों के नीलामी में होने के कारण सभी फ्रेंचाइजियां ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Kohli Birthday: विराट कोहली ने पैडी अप्टन के साथ मिलकर काटा केक, डिविलियर्स और भारतीय खिलाड़ियों ने किया विश
विज्ञापन

मयंक के साथ शाहरुख खान और स्मिथ हो सकते हैं बाहर
पंजाब किंग्स की टीम कोच ट्रेवर बेलिस और कप्तान शिखर धवन के नेतृत्व में कई खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच बेलिस अगले सीजन में स्टोक्स, ग्रीन और करन में से दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखना चाहते हैं। इस कारण वह मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (नौ करोड़ रुपये) और ओडियन स्मिथ (छह करोड़ रुपये) को बाहर कर सकते हैं।

IPL 2023 Will Ben Stokes return Mayank Agarwal may be out of Punjab Kings after being removed from captaincy
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
नीलामी में कितना खर्च कर सकेंगी फ्रेंचाइजियां
फ्रेंचाइजी के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपये होंगे। यह पिछले सीजन पांच करोड़ ज्यादा है। इसका मतलब है कि हर टीम के पास कम से कम पांच करोड़ जरूर होंगे। उनके पर्स में कितने पैसे होंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितने खिलाड़ियों को निकालते हैं और कितनों को टीम में रखते हैं। नीलामी से एक हफ्ते पहले तक वह खिलाड़ियों की ट्रेडिंग भी कर सकते हैं। पिछले सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 3.45 करोड़ रुपये बचे थे। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने सारे पैसे खर्च कर दिए थे।

पिछली नीलामी के बाद किस टीम के पास कितने पैसे
फ्रेंचाइजी पर्स में कितने पैसे
पंजाब किंग्स 3.45 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपरकिंग्स 2.95 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 0.95 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइजर्स 0.45 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 0.15 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 0.10 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 0.10 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 0.10 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स पर्स खाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed