IPL 2023: नंबर '18' के साथ विराट कोहली का 'किस्मत कनेक्शन', बताया क्यों वह सिर्फ इसी अंक की जर्सी पहनते हैं
कोहली ने एक शो के दौरान बताया कि शुरू में 18 सिर्फ एक संख्या थी जो उन्हें दी गई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस नंबर ने उनके जीवन के साथ एक 'किस्मत कनेक्शन' बनाया है।
विस्तार
'18' से विराट कोहली का खास कनेक्शन
Today’s date 🤝 VK’s jersey no.@ImVkohli explains the importance of 1️⃣8️⃣ in his life’s events! Will today’s match in the #RaceToPlayOffs add to the list?
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2023
Tune-in to #SRHvRCB at #IPLonStar
Today | Pre-show at 6:30 PM & LIVE action at 7:30 PM| Star Sports Network #BetterTogether pic.twitter.com/SWlA8gT3d0
फैंस को 18 नंबर की जर्सी पहने देख होती है खुशी
2016 में भी विराट ने 18 मई को जड़ा था शतक
विराट कोहली के लिए साल 2016 शानदार रहा था। उन्होंने उस सीजन 16 मैचों में 81.08 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे। 18 मई, 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था। उस मैच में कोहली ने 50 गेंदों में 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली थी। यह कोहली का आईपीएल में चौथा शतक रहा था। इस मैच से पहले कोहली को चोट लगी थी और टांके रहने के बावजूद शतक लगाया था। अब 18 मई, 2023 यानी कल कोहली ने आरसीबी के लिए एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट मैच में शतक जड़ा। दोनों ही स्थिति में कोहली बेहद दबाव में शानदार पारी खेली।
18th May 2016 - Virat Kohli smashed an IPL century with stitches.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2023
18th May 2023 - Virat Kohli smashed an IPL century in a virtual knockout match. pic.twitter.com/SmFdt5HpCr
कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे
कोहली का आईपीएल में छठा शतक 19 अप्रैल, 2019 के बाद आया है। पांचवां शतक उन्होंने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जड़ा था। तब उन्होंने 58 गेंदों में 172 के स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए थे। वहीं, गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने 63 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 158.73 के स्ट्राइक रेट से 100 रन की पारी खेली। इस सीजन कोहली अब तक 13 मैचों में 44.83 की औसत और 135.85 के स्ट्राइक रेट से 538 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल है। हैदराबाद पर जीत के साथ बैंगलोर की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसका आखिरी मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस से है।