{"_id":"64635168fa4362a14f0204c4","slug":"ipl-2023-video-arjun-tendulkar-bitten-by-dog-reached-lucknow-know-the-whole-matter-lsg-vs-mi-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023 VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा? लखनऊ पहुंचकर साथियों के सामने छलका दर्द, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023 VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा? लखनऊ पहुंचकर साथियों के सामने छलका दर्द, जानें पूरा मामला
Tue, 16 May 2023 05:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 May 2023 05:01 PM IST
सार
अर्जुन ने बताया है कि उनके बॉलिंग आर्म में ही कुत्ते ने काट लिया। इसी वजह से वह आईपीएल के मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं।
विज्ञापन
अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल आईपीएल में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काट लिया है। इसके बारे में खुद अर्जुन ने जानकारी दी। अर्जुन ने बताया है कि उनके बॉलिंग आर्म में ही कुत्ते ने काट लिया। इसी वजह से वह आईपीएल के मुकाबले नहीं खेल पा रहे हैं। मंगलवार को मुंबई का मुकाबला लखनऊ से है। ऐसे में अर्जुन का इस मैच भी खेलना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले मैच के लिए लखनऊ पहुंची है। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जुन लखनऊ के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचते हैं। वीडियो को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुंबई से आया मेरा दोस्त। अर्जुन इकाना में युद्धवीर चरक से गले मिलते हैं। इस दौरान युद्धवीर पूछते हैं- और सब बढ़िया? आप ठीक हैं? इस पर अर्जुन कहते हैं- हां बस कुत्ते ने काट लिया है और फिर वह अपना बायां हाथ दिखाते हैं। इस पर युद्धवीर पूछते हैं-कब? जवाब में अर्जुन कहते हैं- एक दिन पहले। इसके बाद अर्जुन मोहसिन खान से मिलते हैं। तीनों ही तेज गेंदबाज हैं। अर्जुन और मोहसिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जबकि युद्धवीर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
Mumbai se aaya humara dost. 🤝💙 pic.twitter.com/6DlwSRKsNt
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 15, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
अर्जुन बताते हैं कि कुत्ते के काटने से उनकी बॉलिंग आर्म की अंगुलियों में घाव है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की वजह से अर्जुन को आराम दिया गया है। अर्जुन ने 25 अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने इसी साल आईपीएल में डेब्यू किया था। 16 अप्रैल को अर्जुन ने मुंबई की ओर से डेब्यू करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो ओवर गेंदबाजी की थी और 17 रन खर्च किए थे।
इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ (18 अप्रैल) मैच में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर आईपीएल का पहला विकेट झटका था। पंजाब के खिलाफ भी अर्जुन ने एक विकेट लिया था। उन्होंने प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा था। इसके बाद गुजरात के खिलाफ (25 अप्रैल) अर्जुन ने दो ओवर में नौ रन देकर ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया था। कुल मिलाकर अर्जुन ने अब तक आईपीएल में चार मैचों में तीन विकेट लिए हैं।
इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ (18 अप्रैल) मैच में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर आईपीएल का पहला विकेट झटका था। पंजाब के खिलाफ भी अर्जुन ने एक विकेट लिया था। उन्होंने प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा था। इसके बाद गुजरात के खिलाफ (25 अप्रैल) अर्जुन ने दो ओवर में नौ रन देकर ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया था। कुल मिलाकर अर्जुन ने अब तक आईपीएल में चार मैचों में तीन विकेट लिए हैं।
मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में
मुंबई की टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इसमें से सात मैच जीते और पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 14 अंक हैं। 16 मई को मुंबई का सामना लखनऊ से है। अगर रोहित की पलटन यह मैच जीतती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और टीम लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी। उसका आखिरी मैच खराब फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ है।