फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Sourav Ganguly Praises MS Dhoni’s Captaincy in Indian Premier League News in Hindi

IPL 2023: 'इस अनुभवी खिलाड़ी को मालूम है बड़े मुकाबले कैसे जीतते हैं', गांगुली ने की धोनी की कप्तानी की तारीफ

Fri, 26 May 2023 05:47 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 May 2023 05:47 PM IST
सार

सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी और उनकी टीम दोनों ही इस सीजन में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में कमाल कर दिखाया। उन्हें मालूम है कि बड़े मुकाबले कैसे जीते जाते हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Sourav Ganguly Praises MS Dhoni’s Captaincy in Indian Premier League News in Hindi
IPL 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की है। सीएसके ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसी के साथ सीएसके अपना 10वां फाइनल खेलने वाली है। गांगुली ने धोनी की कप्तानी की सराहना की।
विज्ञापन

गांगुली ने की धोनी की तारीफ
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने युवा सीएसके का नेतृत्व किया है। गांगुली ने कहा, "इस अनुभवी खिलाड़ी ने दिखाया है कि बड़े मुकाबले कैसे जीते जाते हैं।" उन्होंने कहा कि धोनी और उनकी टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में कमाल कर दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल युवाओं के टैलेंट दिखाने का मंच है
सौरव गांगुली ने कहा कि आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां कई युवा खिलाड़ी अपना टैलेंट दिखाते हैं। उन्होंने इस सीजन के कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ियों का भी नाम लिया। गांगुली ने रिंकू सिंह की तारीफ की। साथ ही उन्होंने ध्रुव जुयाल और यश्स्वी जायसवाल का भी नाम लिया।

पंजाब किंग्स की तरफ से जितेश शर्मा के प्रदर्शन की भी गांगुली ने सराहना की है। मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी शानदार रहा। गांगुली ने कहा कि आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आईपीएल के बाद टेस्ट चैम्पियनशिप की होगी तैयारी
इंग्लैंड के द ओवल में इस साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सौरव गांगुली ने कहा कि आईपीएल के खत्म होते ही टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारी शुरू हो जाएगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के अनुसार टेस्ट चैम्पियनशिप का विजेता कौन होने वाला है इसका अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि फाइनल मुकाबला दो सबसे मजबूत टीमों के बीच खेला जाना है।  गांगुली ने कहा- "उम्मीद करता हूं कि मुकाबला अच्छा होगा। मुझे नहीं पता की विजेता कौन बनेगा, लेकिन वहां मौजूद रहूंगा। मैं चाहता हूं कि भारत जीते, लेकिन अभी यह 50-50 है।"

बता दें कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर -2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed