फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: The team reached the final after winning Qualifier-2, became the champion three times

IPL 2023: क्वालिफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंची टीम तीन बार बनी चैंपियन, दो बार ऐसा कर चुका मुंबई फिर होगा सफल?

Fri, 26 May 2023 04:55 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 May 2023 04:55 PM IST
सार

आईपीएल मेंअबतक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दो ही टीम ऐसी रही है, जो क्वालिफायर-2 मुकाबले जीतने के साथ फाइनल में पहुंचकर खिताब भी जीत चुकी है। जहां मुंबई ने दो बार तो वहीं हैदराबाद ने एक बार ऐसा किया है। 

विज्ञापन
IPL 2023: The team reached the final after winning Qualifier-2, became the champion three times
IPL 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

IPL 2023 के क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है। गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 में ही डेब्यू किया था और डेब्यू सीजन में ही टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन में भी टीम का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। क्वालिफायर-1 मुकाबले में उन्हें सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में गुजरात टाइटंस पर हावी रही है। अब तक दोनों टीमों के बीच तीन बार मुकाबला हो चुका है जिसमें मुंबई ने दो तो गुजरात ने एक मैच अपने नाम किया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के नाम दो बार क्वालिफायर-2 मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी है। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला क्वालिफायर-2 का यह मैच दोनों ही टीमों के बीच कांटे का मुकाबला साबित हो सकता है।
विज्ञापन

क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम तीन बार बनी विजेता
आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दो ही टीम ऐसी रही हैं, जो क्वालिफायर-2 मुकाबले जीतने के साथ फाइनल में पहुंचकर खिताब भी जीत चुकी है। जहां मुंबई ने दो बार तो वहीं हैदराबाद ने एक बार ऐसा किया है।

IPL 2013
आईपीएल 2013 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस सीजन में मुंबई को हराकर चेन्नई सीधे फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन मुंबई की मुश्किले बढ़ गई थीं।

एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में मुंबई से भिड़ी। मुंबई ने न केवल क्वालिफायर मुकाबले राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराया बल्कि फाइनल में पहुंचकर टीम ने चेन्नई को 23 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

IPL 2016
आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन दिखाया था, लेकिन फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जहां क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया था, तो वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 रनों से हराया था।

फाइनल में पहुंचने से पहले हैदराबाद को क्वालिफायर-2 मुकाबले गुजरात लायंस से भिड़ना पड़ा। हैदराबाद ने इस राउंड में भी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले के कांटे की टक्कर में हैदराबाद ने आरसीबी को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

IPL 2017
आईपीएल 2017 में भी मुंबई इंडियंस ने 2013 वाला इतिहास दोहराया। क्वालिफायर-1 मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची थी। वहीं इस हार के बाद मुंबई को फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर राउंड के विजेता से भिड़ना था।

एलिमिनेटर मुकाबले में डीएलएस के नियम से केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी थी। क्वालिफायर-2 मुकाबले में केकेआर को मुंबई के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची जहां उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed