फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Sunil Gavaskar Suggests Virat Kohli like Step For Rohit Sharma Form; said Hitman Should Take A Break

IPL 2023: आउट ऑफ फॉर्म रोहित शर्मा को गावस्कर की सलाह, बोले- विराट कोहली की तरह यह काम करें तो मिलेगी सफलता

Wed, 26 Apr 2023 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Apr 2023 06:10 PM IST
सार

गावस्कर ने सुझाव दिया कि रोहित को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गावस्कर ने कहा है कि मुंबई के कप्तान पहले से थोड़ा ज्यादा व्यस्त दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL 2023: Sunil Gavaskar Suggests Virat Kohli like Step For Rohit Sharma Form; said Hitman Should Take A Break
गावस्कर ने रोहित को यह सलाह दी है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के हाथों 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। 208 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन ही बना सकी। गुजरात में मौजूद अफगानिस्तान की स्पिन जोड़ी नूर अहमद ने 37 रन देकर तीन विकेट और राशिद खान ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। इस सीजन कई मैचों में मुंबई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है और अब पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को फॉर्म में वापसी के लिए जरूरी सलाह दी है।
विज्ञापन

रोहित अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं

IPL 2023: Sunil Gavaskar Suggests Virat Kohli like Step For Rohit Sharma Form; said Hitman Should Take A Break
कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
रोहित ने गुजरात के खिलाफ आठ गेंदों में पर दो रन बनाए थे। गावस्कर का कहना है कि रोहित को समय निकालकर क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहिए। गावस्कर ने सुझाव दिया कि रोहित को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गावस्कर ने कहा है कि मुंबई के कप्तान पहले से थोड़ा ज्यादा व्यस्त दिख रहे हैं। 

गावस्कर ने कहा- मैं मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव देखना चाहूंगा। ईमानदारी से मैं यह भी कहूंगा कि रोहित को भी कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए और खुद को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए फिट रखना चाहिए। वह मुंबई के आखिरी कुछ मैचों के लिए फिर से वापस आ सकतें है, लेकिन अभी उन्हें खुद को थोड़ी राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने क्या सलाह दी?

IPL 2023: Sunil Gavaskar Suggests Virat Kohli like Step For Rohit Sharma Form; said Hitman Should Take A Break
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- रोहित थोड़ा चिंतित दिख रहे हैं। हो सकता है कि इस स्तर पर वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के बारे में सोच रहे हों। मुझे ज्यादा नहीं पता, लेकिन मुझे विश्वास है कि अब उन्हें थोड़ा ब्रेक की जरूरत है और आखिरी तीन या चार मैचों के लिए मुंबई की टीम में वापसी करें ताकि वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लय में हों। रोहित ने आईपीएल के इस सीजन में अब सात मैचों में 25.86 की औसत और 135.07 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

कोहली ने भी पिछले साल लिया था ब्रेक
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल खराब फॉर्म के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया था। कोहली ने कई बार मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात की थी और बताया था कि खराब फॉर्म के दौरान उनके साथ क्या गलत हुआ था। कोहली ने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान बताया था- मैं निश्चित रूप से काफी हल्का महसूस कर रहा हूं। यह सिर्फ काम के बोझ को लेकर नहीं था, बल्कि अन्य चीजें भी हो रही थीं, जिसने मुझे उस स्थिति में धकेल दिया था। 
विज्ञापन

कोहली ने ब्रेक को लेकर क्या कहा था?

IPL 2023: Sunil Gavaskar Suggests Virat Kohli like Step For Rohit Sharma Form; said Hitman Should Take A Break
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा- मैंने क्रिकेट से ब्रेक के दौरान बहुत कुछ सीखा। मैं चीजों को बस एक दृष्टिकोण से देख रहा था। आप जुनून के साथ खेलते हैं, आप बहुत दिल से खेलते हैं, लेकिन बाहर की धारणा समान नहीं होती है। लोग इसका मूल्य नहीं समझ सकते हैं। भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी,  जिसमें अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई थी। रहाणे इस सीजन  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार फॉर्म में हैं।

रहाणे की टीम में हुई वापसी

IPL 2023: Sunil Gavaskar Suggests Virat Kohli like Step For Rohit Sharma Form; said Hitman Should Take A Break
CSK के लिए बल्लेबाजी करते अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
82 टेस्ट खेल चुके रहाणे पिछली बार सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। उसके बाद से खराब फॉर्म के कारण चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया गया। इस साल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी रहाणे को बाहर कर दिया गया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed