{"_id":"647473369578869f39014953","slug":"ipl-2023-shubman-gill-said-on-comparison-with-sachin-and-virat-their-legacy-will-never-end-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सचिन और विराट के साथ तुलना पर बोले शुभमन गिल- उनकी विरासत कभी खत्म नहीं होगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: सचिन और विराट के साथ तुलना पर बोले शुभमन गिल- उनकी विरासत कभी खत्म नहीं होगी
Mon, 29 May 2023 04:56 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 04:56 PM IST
सार
गिल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया है। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन की पिछली चार में से तीन पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया है। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन की पिछली चार में से तीन पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर यह युवा क्रिकेटर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का मानना है कि यह युवा क्रिकेटर सचिन और विराट जैसे स्टार खिलाड़ियों की विरासत का अच्छे से संभाल सकता है।
शुभमन से जब इस बारे में सवाल किया गया को उन्होंने कहा "देखिए अच्छी बात है अगर लोगों को ऐसा लग रहा है लेकिन, मैं इसे उस नजरिए से नहीं देखता हूं, क्योंकि,जिस तरह सचिन सर, विराट भाई और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने हमारी पीढ़ी को प्रेरित किया है वह अद्वितीय है अविस्मरणीय है। अगर हम 1983 का विश्व कप नहीं जीते होते तो क्या सचिन तेंदुलकर होते...अगर भारत 2011 विश्व कप नहीं जीता होता तो क्या मैं इतना प्रेरित होता, शायद हां या शायद नहीं। यह सब विरासतें हैं और ऐसी चीजें कभी खत्न नहीं होती हैं आप इनकी बराबरी नहीं कर सकते।"
विज्ञापन
शुभमन गिल ने इस सीजन में अब तक 16 मैचों में 851 रन बनाए हैं। उन्होंने 16 पारियों में 60.79 के औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए हैं। शुभमन के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक हैं।
शुभमन गिल ना केवल क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपने पांव जमा चुके हैं। गिल ने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन के हिंदी और पंजाबी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है। अपने डबिंग अनुभव को साझा करते हुए गिल ने बताया की यह एक शानदार अनुभव था खासकर पंजाबी में जिसमें यह अधिकारिक तौर पर पहली पंजाबी फिल्म होगी। पूरी फिल्म पंजाबी में करने का एक अलग ही उत्साह है और वह इसका हिस्सा बन सके यह और भी ज्यादा अद्भुत है।

#WATCH | "...The generation that all of these people - Sachin sir (Tendulkar) sir, Virat (Kohli) bhai, Rohit Sharma - have inspired is beyond. Had we not won the '83 World Cup, had there been a Sachin Tendulkar? No. Had we not won the 2011 World Cup, would I be as inspired?… pic.twitter.com/tY1L8eJxAD
— ANI (@ANI) May 29, 2023