फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Sandeep Sharma Newborn Daughter Watches Father bowling Dhoni-Jadeja, Reaction Viral Video

VIDEO: धोनी-जडेजा को छक्का लगाने से रोकने वाले संदीप शर्मा की 10 महीने की बेटी ने भी देखा मैच, रिएक्शन वायरल

Fri, 14 Apr 2023 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Apr 2023 02:33 PM IST
सार

राजस्थान के मैच जीतने के बाद संदीप की पत्नी ताशा शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें एक 10 महीने की बच्ची आखिरी ओवर में संदीप को चीयर करती हुई दिखी।

विज्ञापन
IPL 2023: Sandeep Sharma  Newborn Daughter Watches Father bowling Dhoni-Jadeja, Reaction Viral Video
संदीप शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के पेसर संदीप शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर फेंककर हीरो बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा को आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बनाने दिया था और राजस्थान को जीत दिलाई थी। धोनी ने पहले गेंद पर बीट होने के बाद अगली दो गेंदों पर छक्का लगाया था। आखिरी तीन गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए सात रन बनाने थे, लेकिन संदीप ने तीनों गेंदें यॉर्कर फेंकीं और धोनी-जडेजा को सिर्फ तीन रन बनाने दिया। संदीप की गेंदबाजी की कई लोग तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

हालांकि, एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें संदीप की बेटी भी पिता की उपलब्धि पर बेहद खुश नजर आ रही हैं। दरअसल, राजस्थान के मैच जीतने के बाद संदीप की पत्नी ताशा शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें एक 10 महीने की बच्ची आखिरी ओवर में संदीप को चीयर करती हुई दिखी। यह बच्ची संदीप और ताशा की बेटी है। दोनों की बेबी गर्ल ताशा की गोदी में बैठकर मुस्कुराती हुई नजर आई। इसके कैप्शन में ताशा ने लिखा- जब उसने अपने पिता को टीवी पर देखा। डैडीज गर्ल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हराया था। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक धोनी के पास थी, लेकिन वह  आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाने में विफल रहे और चेन्नई मुकाबला हार गई।
विज्ञापन

चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और क्रीज पर धोनी खड़े थे। ऐसे में संदीप शर्मा का दबाव में आना स्वभाविक था और वह दवाब में दिखे भी। संदीप ने ओवर की पहली दो गेंद वाइड फेंकी, इसके बाद ओवर की पहली लीगल डिलवरी पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, लेकिन अगली दो गेंदों पर धोनी ने दो छक्के लगाए। चेन्नई को आखिरी के तीन गेंदों पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और सबको लगने लगा था कि चेन्नई अब जीत जाएगी, तब संदीप ने जबरदस्त वापसी की।

आखिर की तीनों गेंदें संदीप ने यॉर्कर डाली। धोनी ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया। ऐसे में जडेजा को स्ट्राइक मिली। संदीप के यॉर्कर पर जडेजा ने ओवर की पांचवी गेंद पर सिंगल लिया मैच की आखिरी गेंद धोनी को खेलनी थी और धोनी से फैंस छक्के की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन संदीप ने ब्लॉकहोल में गेंद फेंकी और धोनी सिर्फ एक रन ले सके। राजस्थान की यह जीत 15 सालों में चेन्नई के होम ग्राउंड पर पहली जीत है, हैरानी की बात तो यह है कि संदीप शर्मा को इस साल मिनी ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर संदीप शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed