फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 RCB to retires jerseys of two veteran players AB de Villiers and Chris Gayle

IPL 2023: आरसीबी ने आईपीएल से पहले लिया बड़ा फैसला, फ्रेंचाइजी के दो दिग्गज खिलाड़ियों की जर्सी को किया रिटायर

Sat, 18 Mar 2023 04:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Mar 2023 04:18 PM IST
सार

एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। डिविलियर्स और गेल को 26 मार्च को आरसीबी के द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2023 RCB to retires jerseys of two veteran players AB de Villiers and Chris Gayle
एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और क्रिस गेल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक बड़ा फैसला लिया है। उसने दो दिग्गज खिलाड़ियों एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। डिविलियर्स और गेल को 26 मार्च को आरसीबी के द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

आरसीबी ने ट्वीट कर कहा, ''जिस दिन हम आरसीबी के दिग्गजों को हॉल ऑफ फेम में शामिल करेंगे, उसी दिन जर्सी नंबर 17 और 333 को हमेशा के लिए रिटायर किया जाएगा। यह एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को सम्मान देने के लिए किया जाएगा।'' 17 नंबर जर्सी पहनने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने 2011-2021 तक आरसीबी के लिए 156 मैचों में 4491 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान दो शतक और 37 अर्धशतक लगाए। 2015 में डिविलियर्स ने नाबाद 133 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed