फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ravi Shastri support for uncapped players Yashasvi Jaiswal and Rinku Singh for Mission ODI World Cup

IPL 2023: मिशन वर्ल्ड कप के लिए रवि शास्त्री का इन अनकैप्ड खिलाड़ियों को समर्थन, टीम में शामिल करने की सलाह दी

Fri, 19 May 2023 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 May 2023 05:13 PM IST
सार

रवि शास्त्री ने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह का नाम लिया है। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी इस सीजन आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए एक शतक और चार अर्द्धशतक की मदद से 575 रन बना चुके हैं, जबकि रिंकू 13 मैचों में तीन अर्द्धशतक और 50 से ऊपर की औसत के साथ 407 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Ravi Shastri support for uncapped players Yashasvi Jaiswal and Rinku Singh for Mission ODI World Cup
यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के महान बल्लेबाज रवि शास्त्री ने उन युवा बल्लेबाजों के नाम का खुलासा किया है, जिन्होंने उन्हें मौजूदा आईपीएल के दौरान प्रभावित किया है। शास्त्री का मानना है कि ये खिलाड़ी इस साल के आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनने की काबीलियत रखते हैं। भारत का टॉप ऑर्डर पहले से ही मजबूत है। टीम के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के रूप में शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके बावजूद शास्त्री को लगता है कि इस आईपीएल से कुछ युवा खिलाड़ी ऐसे मिले हैं, जो किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर वनडे में भी टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह का नाम लिया है। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी इस सीजन आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए एक शतक और चार अर्द्धशतक की मदद से 575 रन बना चुके हैं, जबकि रिंकू 13 मैचों में तीन अर्द्धशतक और 50 से ऊपर की औसत के साथ 407 रन बना चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिंकू के लगातार पांच छक्कों ने शास्त्री का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023: Ravi Shastri support for uncapped players Yashasvi Jaiswal and Rinku Singh for Mission ODI World Cup
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री का मानना है कि यशस्वी और रिंकू दोनों भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े परिवर्तन करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा- यशस्वी ने जिस तरह से इस सीजन में खेला है, पिछले साल की तुलना में उसमें काफी सुधार हुआ है, जो एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। यह दर्शाता है कि एक युवा है जो अपने खेल पर काम करने के लिए तैयार है। वह चीजों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और इस सीजन अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया है। जिस शक्ति के साथ वह शॉट खेल रहे हैं, पिछले साल की तुलना में यह बेहतर है।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा- दूसरे खिलाड़ी रिंकू सिंह हैं, जिनकी कहानी बेहद शानदार है। जितना अधिक मैं उन्हें देखता हूं, उस लड़के का स्वभाव शानदार है। वह मजबूत मानसिकता वाला खिलाड़ी है। यशस्वी और रिंकू दोनों लोग बहुत कठिन पृष्ठभूमि से आए हैं। उन्होंने बहुत काम किया है। उनके जीवन में शुरू में कठिनाई थी और उन्हें कुछ भी आसान से नहीं मिला है। आप जिस भूख, जिस जुनून, जिस ड्राइव को देख रहे हैं, वह उन्हें शीर्ष पर लाने के लिए बहुत जरूरी है।

IPL 2023: Ravi Shastri support for uncapped players Yashasvi Jaiswal and Rinku Singh for Mission ODI World Cup
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
शास्त्री का मानना है कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण इस साल के विश्व कप से पहले अच्छी तरह से सेट है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ युवा बल्लेबाज हैं जो अपनी प्रतिभा से टीम में जगह बना सकते हैं। शास्त्री के मुताबिक, जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो मुंबई इंडियंस से तिलक वर्मा (नौ मैचों में 45.66 की औसत से 274 रन), पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा (22.08 की औसत से 265 रन और 155 से अधिक की स्ट्राइक रेट) का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल के बाद ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed