फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 ms Dhoni remembers Kharagpur railway station at Eden Gardens said crowd have come to give me Farewell

IPL 2023: ईडन में धोनी ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन को किया याद, फैंस की भीड़ देख बोले- मुझे फेयरवेल देने आए हैं

Mon, 24 Apr 2023 01:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

धोनी चोट से जूझ रही चेन्नई की टीम को युवाओं के सहारे पांच मैचों में जीत दिलवा चुके हैं। ईडन गार्डन्स पर कोलकाता के फैंस से ज्यादा चेन्नई को सपोर्ट करने वाले दर्शक ज्यादा दिखाई दिए।

विज्ञापन
IPL 2023 ms Dhoni remembers Kharagpur railway station at Eden Gardens said crowd have come to give me Farewell
ms dhoni - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद कहा था वह करियर के अंतिम दौर में हैं। अब धोनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार (23 अप्रैल) को हुए मुकाबले के बाद कहा कि ईडन गार्डन्स में बड़ी संख्या में दर्शक उनके फेयरवेल देने आए हैं। धोनी के इस बयान को भी आईपीएल से उनके संन्यास को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


धोनी को कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजी का पर्याप्त मौका नहीं मिला। उन्होंने तीन गेंद पर नाबाद दो रन बनाए। हालांकि, वह कप्तानी और विकेटकीपिंग से टीम में भरपूर योगदान दे रहे हैं। चोट से जूझ रही चेन्नई की टीम को युवाओं के सहारे पांच मैचों में जीत दिलवा चुके हैं। ईडन गार्डन्स पर कोलकाता के फैंस से ज्यादा चेन्नई को सपोर्ट करने वाले दर्शक ज्यादा दिखाई दिए।
विज्ञापन

IPL 2023 ms Dhoni remembers Kharagpur railway station at Eden Gardens said crowd have come to give me Farewell
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
खड़गपुर में करता था नौकरी: धोनी
दर्शकों को बड़ी संख्या में देख धोनी को खड़गपुर रेलवे स्टेशन की याद आ गई। उन्होंने मैच से पहले टॉस के दौरान कहा, "मैंने यहां पर काफी क्रिकेट खेली है। मैं खड़गपुर में नौकरी करता था। वह यहां से दो घंटे की दूरी पर है। प्यार वहीं से आता है।'' धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीसी) थे। उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नौकरी की थी।

धोनी ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मैं बस समर्थन के लिए दर्शकों को शुक्रिया कहना चाहता हूं। वह बड़ी संख्या में यहां आए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अगले मैच में कोलकाता की जर्सी में आएंगे। वे मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।''

IPL 2023 ms Dhoni remembers Kharagpur railway station at Eden Gardens said crowd have come to give me Farewell
मौजूदा अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 50 रन और डेवोन कॉनवे ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 186 रन बना सकी। जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों में 61 रन बनाए। वहीं, रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली।

शीर्ष पर पहुंची चेन्नई की टीम
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, कोलकाता की टीम के सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ चार अंक हैं। टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed