फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Mohammed Siraj got angry on Mahipal Lomror in match against Rajasthan video watch

Video: राजस्थान के खिलाफ मैच में भड़के मोहम्मद सिराज, साथी को दी 'गाली', मैच के बाद RCB स्टार ने मांगी माफी

Mon, 24 Apr 2023 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Apr 2023 04:23 PM IST
सार

फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के क्रमशः 62 और 77 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में देवदत्त पडिक्कल की 52 रन की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम छह ओवर में 182 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IPL 2023 Mohammed Siraj got angry on Mahipal Lomror in match against Rajasthan video watch
मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रविवार (23 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हराकर आईपीएल शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के क्रमशः 62 और 77 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में देवदत्त पडिक्कल की 52 रन की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम छह ओवर में 182 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


मैच के दौरान मोहम्मद सिराज ने अपना आपा खो दिया। उन्हें अपने टीम के साथी महिपाल लोमरोर पर गुस्सा आया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी लिखा गया कि सिराज ने लोमरोर को गाली दी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद अपनी खेल भावना दिखाई और प्रशंसकों को संदेश दिया कि उनके बीच सब ठीक है।
विज्ञापन


सिराज को क्यों आया था गुस्सा?
दरअसल, राजस्थान को आखिरी दो ओवर में 30 रन बनाने थे। सिराज ने 19वें ओवर में 13 रन दे दिए। इसी ओवर में उनकी पांचवीं गेंद पर ध्रुव जुरेल ने छक्का लगाया था। छठी गेंद पर जुरेल ने लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को मारा। बाउंड्री पर खड़े लोमरोर को गेंद फेंकने में थोड़ी देरी हो गई। इस पर सिराज रन आउट करने से चूक गए। फिर उन्हें बहुत तेज गुस्सा आया और उन्होंने कथित रूप से लोमरोर को गाली दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिराज ने माफी मांगी
मैच के बाद आरसीबी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सिराज को लोमरोर से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिराज ने कहा, ''आई एम सॉरी महिपाल। मैं पहले भी दो बार माफी मांग चुका हूं। मैं मैदान के बाहर आक्रामकता को साथ लेकर नहीं चलता। मैच के बाद सब कुछ शांत हो गया है।'' इसके जवाब में महिपाल लोमरोर ने कहा, ''ठीक है सिराज भाई। बड़े-बड़े मैचों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed