फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023:Lucknow playoff hopes remain intact after victory over Hyderabad; Prerak Mankad, Pooran | lsg vs srh

SRH vs LSG: हैदराबाद पर जीत से लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, 16वें ओवर में लगे पांच छक्कों ने पलटा मैच

Sat, 13 May 2023 07:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 May 2023 07:54 PM IST
सार

SRH vs LSG Highlights: पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। 

विज्ञापन
IPL 2023:Lucknow playoff hopes remain intact after victory over Hyderabad; Prerak Mankad, Pooran | lsg vs srh
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने 29 गेंदों में 47 रन और अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 37* रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 13 अंक हैं। चेन्नई के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में आठ अंक हैं। इस टीम के लिए प्लेऑफ का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है। उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हैदराबाद ने 11 मैचों में से चार जीते हैं, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के अगले दो मैच 16 मई को मुंबई के खिलाफ इकाना में और 20 मई को कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में है। वहीं, हैदराबाद 15 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16वें ओवर में लखनऊ ने पलटा मैच
एक वक्त हैदराबाद ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। रन चेज करते हुए 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 114 रन था। तब मार्कस स्टोइनिस और प्रेरक मांकड़ क्रीज पर थे। 30 गेंदों में एलएसजी को 69 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में अभिषेक शर्मा गेंदबाजी के लिए आए और यहीं से मैच पलट गया।

इस ओवर में अभिषेक ने पांच छक्के लुटाए और एक वाइड भी दिया यानी कुल 31 रन दिए। 114 के बाद 16 ओवर की समाप्ती पर लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 145 रन हो गया। इसके बाद लखनऊ को 24 गेंदों में जीत के लिए 38 रन चाहिए था, जो कि टी20 में एक आसान समीकरण है। लखनऊ ने अभिषेक के ओवर में स्टोइनिस का विकेट जरूर गंवाया, लेकिन पूरन ने मैदान में आते ही लगातार तीन छक्के लगाए। लखनऊ ने चार गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

हैदराबाद की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई। त्रिपाठी 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनमोलप्रीत ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। अनमोलप्रीत 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। मार्करम 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने अब्दुल समद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भुवनेश्वर कुमार दो रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से कप्तान क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान, यश ठाकुर और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिला।

IPL 2023:Lucknow playoff hopes remain intact after victory over Hyderabad; Prerak Mankad, Pooran | lsg vs srh
हेनरिच क्लासेन और अब्दुल समद - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की पारी
183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को काइल मेयर्स के रूप में पहला झटका लगा। मेयर्स 14 गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और प्रेरक मांकड़ ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। डिकॉक 19 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रेरक ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 73 रन की साझेदारी निभाई।

स्टोइनिस 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच प्रेरक ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने पूरन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए नाबाद 58 रन की साझेदारी निभाई। प्रेरक 45 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन और पूरन 13 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से ग्लेन फिलिप्स, मयंक मार्कंडे और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed