{"_id":"645b34347c0cbe85db075ffe","slug":"ipl-2023-kl-rahul-successfully-underwent-surgery-said-i-will-return-soon-lucknow-super-giants-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: केएल राहुल की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई, कहा- मजबूती के साथ जल्द करूंगा वापसी, आईपीएल में लगी थी चोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: केएल राहुल की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई, कहा- मजबूती के साथ जल्द करूंगा वापसी, आईपीएल में लगी थी चोट
Wed, 10 May 2023 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 May 2023 11:35 AM IST
सार
लंदन के ओवल मैदान में सात से 12 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। राहुल वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल की दाहिनी जांघ में लगी चोट का सफल ऑपरेशन हुआ है और वह जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान राहुल को इसी महीने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल मैच में फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। 31 वर्षीय राहुल फील्डिंग करते हुए लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े थे। इसके बाद वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल से भी बाहर हो गए थे।
विज्ञापन
राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "सभी लोगों को हाइ! मेरी अभी-अभी सर्जरी हुई है। यह सफल रही। उस दौरान मैं सहज रह सकूं, यह सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद। सब कुछ सुचारू रूप से चला।'' उनके पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव और सुनील शेट्टी ने भी कमेंट किया है।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन के ओवल मैदान में सात से 12 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। हालांकि, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान का कहना है कि वह मैदान पर लौटने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने कहा- मैं अब ठीक होने की राह पर हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापस आने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले राहुल इस साल के अंत में एशिया कप और भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए समय पर फिट होने और भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे। केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हैं। पंत के विश्व कप से पहले तक फिट होने की संभावना कम है। वहीं, बुमराह ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

राहुल को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
राहुल को बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। मैच के दूसरे ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव पर बाउंड्री की ओर दौड़ते समय राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। वह दौड़ते वक्त ही दर्द में दिखे थे और बाउंड्री के पास जाकर जमीन पर गिर गए थे। वह मैदान में ही लेट गए और दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाया गया। उन्होंने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। वह उन्हें पकड़ कर मैदान से बाहर ले गए।