फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: KL Rahul successfully underwent surgery, said- I will return soon, Lucknow Super Giants

IPL 2023: केएल राहुल की सफलतापूर्वक सर्जरी हुई, कहा- मजबूती के साथ जल्द करूंगा वापसी, आईपीएल में लगी थी चोट

Wed, 10 May 2023 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 May 2023 11:35 AM IST
सार

लंदन के ओवल मैदान में सात से 12 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। राहुल वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2023: KL Rahul successfully underwent surgery, said- I will return soon, Lucknow Super Giants
चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल की दाहिनी जांघ में लगी चोट का सफल ऑपरेशन हुआ है और वह जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान राहुल को इसी महीने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल मैच में फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। 31 वर्षीय राहुल फील्डिंग करते हुए लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े थे। इसके बाद वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल से भी बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन

राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "सभी लोगों को हाइ! मेरी अभी-अभी सर्जरी हुई है। यह सफल रही। उस दौरान मैं सहज रह सकूं, यह सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद। सब कुछ सुचारू रूप से चला।'' उनके पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव और सुनील शेट्टी ने भी कमेंट किया है।

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)


विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन के ओवल मैदान में सात से 12 जून तक होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। हालांकि, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान का कहना है कि वह मैदान पर लौटने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने कहा- मैं अब ठीक होने की राह पर हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापस आने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। 

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले राहुल इस साल के अंत में एशिया कप और भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए समय पर फिट होने और भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे। केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हैं। पंत के विश्व कप से पहले तक फिट होने की संभावना कम है। वहीं, बुमराह ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

राहुल को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
राहुल को बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। मैच के दूसरे ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव पर बाउंड्री की ओर दौड़ते समय राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। वह दौड़ते वक्त ही दर्द में दिखे थे और बाउंड्री के पास जाकर जमीन पर गिर गए थे। वह मैदान में ही लेट गए और दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाया गया। उन्होंने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। वह उन्हें पकड़ कर मैदान से बाहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed