फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 KL Rahul can prove to be India's best captain claims Lucknow Super Giants coach Andy Flower

IPL 2023: भारत के बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच ने किया दावा

Sun, 15 Jan 2023 02:06 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 Jan 2023 02:06 AM IST
सार

राहुल ने सात वनडे, तीन टेस्ट और एक टी20 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है। उन्हें रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी के कारण उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
IPL 2023 KL Rahul can prove to be India's best captain claims Lucknow Super Giants coach Andy Flower
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। उन्होंने टी20 टीम में नहीं रखा गया था। यहां तक कि राहुल से सीमित ओवरों की उपकप्तानी भी छीन ली गई है। उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने ले ली है। वह रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। राहुल अब सिर्फ टेस्ट में उपकप्तान हैं। इसके बावजूद लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच एंडी फ्लावर को लग रहा है कि राहुल भारत के बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

राहुल ने सात वनडे, तीन टेस्ट और एक टी20 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की है। उन्हें रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी के कारण उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या ने उनकी जगह ले ली। फ्लावर ने कहा कि राहुल के पास शानदार बल्लेबाजी कौशल है और वह टीम की अच्छी कप्तानी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेंद्रम में राहुल से मिले थे फ्लावर
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच ने कहा, "केएल एक शानदार बल्लेबाज है। मुझे उन्हें हमेशा बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है। मैं पहली बार इंग्लैंड लायंस को कोचिंग देते समय उनसे मिला था। हम त्रिवेंद्रम में भारत ए के खिलाफ खेले थे, इसलिए मैं तब से एक बल्लेबाज के रूप में उनको फॉलो कर रहा हूं।'' जिम्बाब्वे के इस दिग्गज ने राहुल की कप्तानी की भी तारीफ की।
विज्ञापन

राहुल बहुत शांत और संयमित: फ्लावर
फ्लावर ने कहा, "वह वास्तव में अच्छे कप्तान हैं। वह बहुत शांत और संयमित हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं और वास्तव में उनके साथ काम करने का आनंद लेता हूं।" राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंची थी।

हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के बारे में पूछे जाने पर फ्लावर ने कहा, "मैं उनके (राहुल) बारे में जो जानता हूं, उससे इतना कह सकता हूं कि वह एक बेहतरीन कप्तान होंगे। मैं अन्य लोगों को बहुत अच्छी तरह से नहीं जानता, इसलिए उन्हें लेकर टिप्पणी नहीं कर सकता। चयनकर्ता इसे देखते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed