{"_id":"644e26e64e7419fbbc0c7c79","slug":"ipl-2023-dinesh-karthik-suresh-raina-and-robin-uthappa-picks-yashasvi-jaiswal-as-next-big-name-in-ipl-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: दिनेश कार्तिक ने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को बताया 'फ्यूचर स्टार', अब तक आठ मैचों में बना चुका 304 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: दिनेश कार्तिक ने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को बताया 'फ्यूचर स्टार', अब तक आठ मैचों में बना चुका 304 रन
Sun, 30 Apr 2023 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 30 Apr 2023 02:00 PM IST
सार
जब कार्तिक से आईपीएल के अगले बड़े स्टार के बारे में पूछा गया तो कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी को चुना।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना ने यशस्वी की तारीफ की है
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल ने कई युवा खिलाड़ियों को स्टार बना दिया। इनमें हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आईपीएल का 'फ्यूचर स्टार' और इस लीग से मिलने वाला नया बड़ा खिलाड़ी बताया है। यशस्वी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। मौजूदा सीजन में वह शानदार फॉर्म में हैं और अब तक आठ मैचों में 38 की औसत और 147.57 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक से आईपीएल के अगले बड़े स्टार के बारे में पूछा गया तो कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी को चुना। इससे पहले पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी गुरुवार रात यशस्वी के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 43 गेंदों पर 77 रन की पारी के दौरान उनकी तारीफ की थी। राजस्थान ने इस सीजन की सबसे शानदार शुरुआत की थी और यशस्वी ने 43 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत राजस्थान ने पांच विकेट गंवाकर 202 रन बनाए थे। इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यशस्वी ने बल्लेबाजी के दौरान जो जज्बा दिखाया था उससे रैना बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा- उनका हेड पोजिशन बेहद शानदार है। जब उन्होंने रिवर्स स्वीप मारा, तो वह शॉट खेलते वक्त स्थिर रहे। वह शरीर के करीब गेंद खेलते हैं और जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वह है उनका हेड पोजिशन जब भी वह गेंद को ड्राइव करते हैं। अगर सिर स्थिर रहता है तो आप अपने शॉट में बहुत अधिक शक्ति प्राप्त कर सकते हैं, आपकी बैट स्विंग अच्छी हो जाती है।
रैना ने कहा- वह अच्छे गेंदबाजों का सम्मान करते हैं और खुद को समय देते हैं। वह जानता हैं कि पहले छह ओवरों में खेल कैसे बनाया जाता है। सलामी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पहचान यह है कि आप ओवर नंबर एक से छह तक आक्रमण करते हैं और सात से 11 ओवरों में आप टीम को मजबूती देते हैं। वहीं, रॉबिन उथप्पा ने कहा- यशस्वी आईपीएल के सुपरस्टार हैं और भविष्य में देश को गौरवान्वित करेंगे।