फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 David Warner captaincy in danger Coach Ricky Ponting indicated major changes in Delhi Capitals

IPL 2023: खतरे में डेविड वॉर्नर की कप्तानी? कोच रिकी पोंटिंग ने दिए दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव के संकेत

Sun, 09 Apr 2023 05:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Apr 2023 05:42 PM IST
सार

कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा किसी के भी प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। वह तीन मैच में 158 रन बना चुके हैं। वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 David Warner captaincy in danger Coach Ricky Ponting indicated major changes in Delhi Capitals
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के 11वें मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खलबली मची हुई है। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा किसी के भी प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। वह तीन मैच में 158 रन बना चुके हैं। वॉर्नर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी का लाभ टीम को नहीं मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली फ्रेंचाइजी कप्तान बदलने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन


वॉर्नर के कुछ फैसलों से टीम खुश नहीं है। वह रन तो बना रहे हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट काफी कम है। ऐसा लग रहा है कि कप्तानी के दबाव में वॉर्नर खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वह टीम में बड़े बदलावों को लेकर कप्तान डेविड वार्नर से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ''जब मैं इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करते देखता हूं तो काफी अच्छा लगता है, लेकिन मैदान पर हमें नतीजे नहीं मिल रहे।''
विज्ञापन

पोटिंग ने कहा- कप्तान से बात कर फैसला लेंगे
पोंटिंग ने कहा, ''हमें उन खिलाड़ियों के बारे में सोचना होगा जिन्हें हम मैदान पर भेज रहे हैं। हमने जो अभी तक किया वह काम नहीं कर रहा है। एक कोचिंग समूह के रूप में हम अपने कप्तान से बात करेंगे और फैसला करेंगे।" गुवाहाटी में वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। जोस बटलर ने 79 और यशस्वी जायसवाल ने 60 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

पार्थ जिंदल ने जताई निराशा
दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन से सिर्फ कोच रिकी पोंटिंग निराश नहीं हैं, बल्कि फ्रेंचाइजी के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने भी निराशा जताई है। उन्होंने ट्वीट कर बल्लेबाजों की मंशा पर सवाल उठाए हैं।



एक ट्वीट में जिंदल ने इस सीजन में अब तक बल्लेबाजों द्वारा दिखाए गए 'इच्छाशक्ति' पर सवाल उठाया। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा नहीं है। जिंदल ने ट्वीट कर लिखा, ''तीन मैच में तीन हार। इस दिल्ली कैपिटल्स को देखना काफी कठिन है। बल्ले से इच्छाशक्ति में कमी है। योजनाओं पर अमल नहीं कर पा रहे हैं। हमें इस टीम में विश्वास है। मुझे विश्वास यह ठीक मंगलवार से नई शुरुआत करेगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed