फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Big blow to Kolkata Knight Riders Shakib al hasan decided to withdraw from IPL

IPL 2023: कोलकाता नाइटराइडर्स को लगा बड़ा झटका, शाकिब अल हसन ने आईपीएल से हटने का किया फैसला

Mon, 03 Apr 2023 09:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Mon, 03 Apr 2023 09:08 PM IST
सार

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। वह अभी तक टीम से भी नहीं जुड़े थे। शाकिब ने बांग्लादेश से ही कोलकाता के टीम प्रबंधन से बात की और अपना फैसला बताया।

विज्ञापन
IPL 2023 Big blow to Kolkata Knight Riders Shakib al hasan decided to withdraw from IPL
शाकिब अल हसन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन में हार से शुरुआत करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका लगा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के लिए सोमवार (तीन अप्रैल) को बुरी खबर सामने आई। बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। वह अभी तक टीम से भी नहीं जुड़े थे। शाकिब ने बांग्लादेश से ही कोलकाता के टीम प्रबंधन से बात की और अपना फैसला बताया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब ने औपचारिक रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी को सीजन के लिए अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी है। माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और व्यक्तिगत कारणों के कारण उन्होंने लीग से अपना नाम वापस लिया है। शाकिब को कोलकाता ने इस बार नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके लिए किसी अन्य टीम ने बोली नहीं लगाई थी।
विज्ञापन


बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ी लिटन दास अभी तक कोलकाता की टीम से नहीं जुड़े हैं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह इस हफ्ते के अंत तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे। शाकिब की बात करें तो 36 साल के इस खिलाड़ी ने खुद से अपना नाम वापस लिया है क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक कोई फ्रेंचाइजी बीच सीजन में किसी को रिलीज नहीं कर सकती है। शाकिब ने टीम से बाहर होने का फैसला किया। ऐसे में उन्हें ही अपना नाम वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शाकिब और लिटन दास को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह दोनों खिलाड़ी मीरपुर में होने वाले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। फ्रेंचाइजी को इस बात की उम्मीद थी कि 31 मार्च को सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। लिटन को कोलकाता ने 50 लाख में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed