फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: April 23 not special for Virat Kohli, out on 1st ball 3rd time, batter with most golden ducks IPL

IPL 2023: 23 अप्रैल नहीं रहा है विराट कोहली के लिए खास, तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Sun, 23 Apr 2023 09:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

कोहली ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक होने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है।

विज्ञापन
IPL 2023: April 23 not special for Virat Kohli, out on 1st ball 3rd time, batter with most golden ducks IPL
कोहली का गोल्डन डक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 का 32वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और मैच की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए। 23 अप्रैल का दिन कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा है और यह आईपीएल इतिहास में तीसरी बार है जब 23 अप्रैल को गोल्डन डक का शिकार हुए। 
विज्ञापन

इससे पहले 2017 और 2022 में भी 23 अप्रैल के दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में कोहली गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। 23 अप्रैल 2017 को बैंगलोर का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 19.3 ओवर में 131 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम 9.4 ओवर में 49 रन पर सिमट गई थी। कोहली और गेल ओपनिंग उतरे थे। कोहली अपनी पहली ही गेंद पर नाथन कुल्टर नाइल का शिकार बने थे। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। यह मैच कोलकाता ने 82 रन से जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिछले साल यानी 23 अप्रैल 2022 को बैंगलोर का मैच सनराइजर्स हैदराबाद से था। इस मैच बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और कोहली तीसरी नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। हालांकि, वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए और गोल्डन डक का शिकार हुए। कोहली को मार्को यानसेन ने मार्करम के हाथों कैच कराया। इस मैच में बैंगलोर की टीम 16.1 ओवर में 68 रन पर सिमट गई थी। जवाब में हैदराबाद ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

इसके अलावा कोहली ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक होने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है। वह 10 बार यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं, कोहली सात बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं। उनके साथ सुनील नरेन और हरभजन सिंह भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। ये दोनों भी सात-सात बार गोल्डन डक हुए। 


 

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 189 रन बनाए। फाफ डुप्लेसिस 39 गेंदों में 62 रन और ग्लेन मैक्सवेल 44 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बना सकी। देवदत्त पडिक्कल ने 34 गेंदों में 52 रन और यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed