{"_id":"6425b303043938f905090c94","slug":"ipl-2023-akash-singh-named-replacement-for-injured-mukesh-choudhary-by-chennai-super-kings-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ यह युवा स्विंग बॉलर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: गुजरात के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ यह युवा स्विंग बॉलर
Thu, 30 Mar 2023 09:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Mar 2023 09:50 PM IST
सार
पिछले सीजन सीएसके के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले मुकेश चौधरी इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे। स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वह आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
मयंक को आउट करने के बाद मुकेश चौधरी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 16वें संस्करण का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। पहले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले ही सीएसके को बड़ा झटका लगा है। पिछले सीजन सीएसके के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले मुकेश चौधरी इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे। स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वह आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार से शुरू हो रहे आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए तेज गेंदबाज आकाश सिंह को चोटिल मुकेश चौधरी की जगह शामिल किया है। मुकेश ने पावरप्ले के दौरान अपनी स्विंग बॉलिंग से प्रभावित किया था और 13 मैचों में 4/46 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ 16 विकेट झटके थे।
आकाश सिंह, जो 2020 में भारत की अंडर -19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे, पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। उनके नाम पर 31 विकेट हैं। वह 20 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे।
आकाश सिंह, जो 2020 में भारत की अंडर -19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे, पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। उनके नाम पर 31 विकेट हैं। वह 20 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में अब तक आठ खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इनमें मुकेश के अलावा जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, जॉनी बेयरस्टो, काइल जेमीसन, विल जैक्स, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। वहीं, जोश हेजलवुड, रजत पाटीदार, मोहसिन खान, लोकी फर्ग्यूसन जैसे क्रिकेटरों का इसमें खेलना तय नहीं है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेटरों की चोट से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमें हैं, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और गत विजेता गुजरात टाइटंस ही अब तक ऐसी टीमें हैं, जिन पर चोटों का साया नहीं दिखाई पड़ रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेटरों की चोट से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमें हैं, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और गत विजेता गुजरात टाइटंस ही अब तक ऐसी टीमें हैं, जिन पर चोटों का साया नहीं दिखाई पड़ रहा है।