फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 AB de Villiers told RASHID KHAN the best T20 player did not name Virat Kohli or Chris Gayle

IPL 2023: एबी डिविलियर्स ने इस क्रिकेटर को बताया बेस्ट टी20 खिलाड़ी, विराट कोहली या क्रिस गेल का नहीं लिया नाम

Tue, 07 Mar 2023 02:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

एबी डिविलियर्स ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का चयन किया है। हैरानी की बात है कि उन्होंने विराट कोहली, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर या सुरेश रैना का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
IPL 2023 AB de Villiers told RASHID KHAN the best T20 player did not name Virat Kohli or Chris Gayle
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले एबी डिविलियर्स ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का चयन किया है। हैरानी की बात है कि उन्होंने विराट कोहली, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर या सुरेश रैना का नाम नहीं लिया। डिविलियर्स ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को टी20 इतिहास का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया है
विज्ञापन

राशिद खान का नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से काफी चमका। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में छा गए। उनकी गिनती बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। राशिद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने के बाद गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिविलियर्स ने राशिद को लेकर क्या कहा?
डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में अपने साथी रहे विराट कोहली और क्रिस गेल से ऊपर राशिद खान को चुना। उन्होंने राशिद को मैन विजेता बताया। उन्होंने सुपरस्पोर्ट से बातचीत में कहा, ''मेरे लिए टी20 में अब तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि राशिद खान हैं। वह बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हैं। राशिद दोनों विभागों में मैच विजेता हैं। हमेशा जीतना चाहते हैं। वह बहुत प्रतिस्पर्धी हैं और सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ हैं।''
विज्ञापन

गुजरात ने राशिद को ड्राफ्ट के जरिए चुना था
राशिद ने आईपीएल के पिछले सीजन में 19 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 19 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 2017 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 93 विकेट लिए थे। गुजरात ने उन्हें पिछली बार नीलामी में नहीं, बल्कि ड्राफ्ट के जरिए ही अपनी टीम में शामिल किया था। गुजरात ने उनके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को भी चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed