{"_id":"61f373e60c9f4820b66ba269","slug":"ipl-2022-why-robin-uthappa-with-2-crore-base-price-could-be-the-right-choice-for-any-ipl-franchise-and-teams-know-three-reasons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: दो करोड़ बेस प्राइस वाले रॉबिन उथप्पा क्यों किसी फ्रेंचाइजी के लिए हो सकते हैं सही चयन, जानें तीन कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: दो करोड़ बेस प्राइस वाले रॉबिन उथप्पा क्यों किसी फ्रेंचाइजी के लिए हो सकते हैं सही चयन, जानें तीन कारण
Fri, 28 Jan 2022 10:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:11 AM IST
सार
2021 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ट्रेड कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। चेन्नई का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ और उथप्पा ने चेन्नई को आईपीएल जिताने में अहम किरदार अदा किया।
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने उन 49 खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। यानी नीलामी में उन पर लगने वाली बोली की शुरुआत दो करोड़ रुपये से होगी। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। भारत के 17 पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी है।
उथप्पा को 2020 आईपीएल से पहले तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेल रहे थे। 2020 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। 2021 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ट्रेड कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। चेन्नई का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ और उथप्पा ने चेन्नई को आईपीएल जिताने में अहम किरदार अदा किया।
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें चोटिल सुरेश रैना की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया था। 36 साल के उथप्पा ने इस फैसले को सही साबित करते हुए क्वालिफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 44 गेंदों पर 63 रन और फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 31 रन की दो महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
विज्ञापन
हालांकि, रिटेंशन के नियमों की वजह से इस साल ऑक्शन से पहले चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया और रवींद्र जडेजा, धोनी, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रीटेन किया। हालांकि, पिछले साल के प्रदर्शन को देखते हुए कई टीमें उथप्पा पर दांव खेल सकती हैं। हम आपको बताते हैं क्यों...

1. उथप्पा का अनुभव किसी भी टीम के लिए फायदेमंद
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : twitter@IPL
उथप्पा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल के पहले सीजन (2008) से यह लीग खेलते आ रहे हैं। उनके पास इस लीग का काफी अनुभव है। उथप्पा ने भारत के लिए 2006 में डेब्यू किया था और 46 वनडे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक वह छह टीमों के लिए खेल चुके हैं। इस लीग में उथप्पा ने 193 मैचों में 27.94 की औसत और 130.15 के स्ट्राइक रेट से 4722 रन बनाए हैं।
2014 में उथप्पा कोलकाता की टीम में थे और टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उस सीजन इस दिग्गज बल्लेबाज ने 660 रन बनाए थे। पिछले सीजन भी सीएसके के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और चैंपियन टीम का हिस्सा रहे। यानी उथप्पा दो खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। यह दिखाता है कि उथप्पा को पता है कि किस प्रकार उन्हें अपनी टीम को आगे लेकर चलना है। किसी भी युवा टीम के लिए उनके जैसे खिलाड़ी का अनुभव बेहद काम आ सकता है।

2. किसी भी पोजिशन पर कर सकते हैं बल्लेबाजी
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉबिन उथप्पा के लिए 2014 आईपीएल सबसे शानदार रहा था। उस सीजन वह कोलकाता के लिए ओपनिंग करने उतरे थे। हालांकि, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले सीजन चेन्नई ने उन्हें तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी के लिए भेजा था। उथप्पा में मैच फिनिश करने की भी काबिलियत है और वह यह रोल भी अदा कर सकते हैं। टीम इंडिया के लिए उन्होंने ऐसा कई बार किया है। ऐसे में उनके जैसे अनुभव वाले खिलाड़ी को, जो कि किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी कर सकता है, कोई भी फ्रेंचाइजी इस मौके को भुनाना चाहेगी।
3. अब भी उथप्पा में दिखता है दम, फील्डिंग भी शानदार
ब्रावो, उथप्पा और रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
36 साल के उथप्पा में अब भी जान दिखती है। वह अब भी वही युवा उथप्पा दिखते हैं, जो मैदान पर अपनी शानदार फील्डिंग से सामने वाली टीम को हैरान कर देता था। आईपीएल 2021 में भी उन्होंने चेन्नई के लिए कई रन रोके। वह जब भी खेलते हैं तो अपनी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होते हैं। 2021 आईपीएल में ही उन्हें आधे सीजन तक बेंच पर बैठाया गया था, क्योंकि रैना टीम में थे। लेकिन रैना के चोटिल होते ही उथप्पा टीम में आए और अपनी छाप छोड़ी।
पिछले सीजन चार मैचों में उन्होंने 115 रन बनाए। इसमें क्वालिफायर-1 और फाइनल में खेली गई दो महत्वपूर्ण पारी शामिल है। आईपीएल के एक अहम परिस्थिति में प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने के बावजूद उथप्पा ने खुद पर दबाव नहीं बनने दिया और टीम को मैच जिताया। 2020 में राजस्थान रॉयल्स के साथ एक खराब सीजन के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और दिखाया कि अब भी उनकी बल्लेबाजी और ओवरऑल प्रदर्शन में वही दम बाकी है जो कि पहले था।