फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Virat Kohli preferred Axar Patel over Kuldeep Yadav big statement of Kuldeep Yadav childhood coach

IPL 2022: 'कुलदीप नहीं अक्षर थे कोहली की पसंद, रोहित को वापसी का श्रेय', कुलदीप यादव के बचपन के कोच का बड़ा बयान

Tue, 03 May 2022 04:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 03 May 2022 04:24 PM IST
सार

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद आईपीएल में भी कुलदीप को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा और लगातार टीम में रखा। कुलदीप ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद भी किया है। उन्होंने नौ मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Virat Kohli preferred Axar Patel over Kuldeep Yadav big statement of Kuldeep Yadav childhood coach
कुलदीप यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को पिछले दो सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम ही खेलने का मौका मिला है। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद आईपीएल में भी कुलदीप को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा और लगातार टीम में रखा। कुलदीप ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद भी किया है। उन्होंने नौ मैचों में 17 विकेट लिए हैं। बचपन के कोच भी उनके प्रदर्शन से खुश हैं। उनके कुलदीप की वापसी का श्रेय भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को दिया है।
विज्ञापन


कुलदीप के बचपन के कोच कपिल देव पांडेय का मानना है कि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कुलदीप को चुनकर उनके करियर को संवारा है। इसका फायदा उन्हें आईपीएल में मिल रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''जब कोई कप्तान उस पर विश्वास करता है तो वह बेहतर प्रदर्शन करता है। टेस्ट क्रिकेट में भी उसका रिकॉर्ड शानदार है। वनडे में उसने दो हैट्रिक लिए हैं। टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहतर है।''
विज्ञापन


कुलदीप यादव

उन्होंने आगे कहा, ''बेहतर रिकॉर्ड के बावजूद उसे ज्यादा मौके नहीं मिले। यह आश्चर्यजनक है। कुलदीप के करियर को रोहित शर्मा ने बचाया है। उसकी वापसी के पीछे रोहित का हाथ है। वह एक शानदार कप्तान हैं और उन्हें पता है कि कैसे बड़े ग्रुप में से प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बाहर निकालना है। आईपीएल से पहले रोहित ने कुलदीप को बुलाया और उसे मौका दिया। कुलदीप ने दो विकेट लेकर खुद को साबित भी किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल देव पांडेय ने आगे बताया, "कुलदीप पर रोहित ने लगातार नजर रखी। उसके यो-यो टेस्ट और रिहैबिलिटेशन के रिपोर्ट लगातार मंगवाए। रोहित उनसे काफी प्रभावित थे। कुलदीप के रिहैबिलिटेशन रिपोर्ट से रोहित खुश थे। कुलदीप की वापसी के लिए उन्हें श्रेय देना चाहिए। वह आज रोहित, ऋषभ पंत और रिकी पोंटिंग के समर्थन के बगैर यहां नहीं होता।"

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने विराट कोहली की कप्तानी में युजवेंद्र चहल के साथ सीमित ओवरों में एक शानदार जोड़ी बनाई। दोनों ने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई। बाद में कुलदीप टीम इंडिया से बाहर हो गए। इस पर कपिल देव पांडेय ने खुलासा किया, ''विराट की पसंद अक्षर पटेल बन गए थे। विराट ने अनुभव को वरीयता दी। उन्होंने अश्विन और जडेजा को टीम में लिया। कुलदीप की जगह अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी। अक्षर अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। किसी भी कप्तान को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा रखना चाहिए।''


उन्होंने आगे कहा, "पिछले तीन साल से कुलदीप को मौके नहीं मिले। टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल, किसी भी स्तर पर उसे खेलने का अवसर नहीं मिला। कोलकाता ने भी उन पर भरोसा नहीं दिखाया। उस समय कुलदीप काफी निराश था। उसे लगातार मेरे संपर्क में था। मैंने उसे ट्रेनिंग नहीं छोड़ने की सलाह दी। जब दिल्ली कैपिटल्स ने उसे नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया तो मैंने कहा कि वह अपनी कीमत नहीं देखे। दिल्ली एक शानदार टीम है। वहां अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलता है। इस पर कुलदीप ने मुझसे कहा था कि मैं आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed