फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Virat Kohli on the target of Jammu Express Umran Malik said I want to take his wicket in the next match

IPL 2022: 'जम्मू एक्सप्रेस' उमरान मलिक के निशाने पर विराट कोहली, कहा- अगले मैच में लेना चाहता हूं उनका विकेट

Thu, 21 Apr 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 21 Apr 2022 10:04 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की चर्चा इनदिनों बहुत ज्यादा हो रही है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उमरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं। 'जम्मू एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर मलिक ने इस सीजन के छह मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Virat Kohli on the target of Jammu Express Umran Malik said I want to take his wicket in the next match
विराट कोहली के साथ उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की चर्चा इनदिनों बहुत ज्यादा हो रही है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उमरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं। 'जम्मू एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर मलिक ने इस सीजन के छह मैचों में 10 विकेट लिए हैं। शनिवार (23 अप्रैल) को सनराइजर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरेगी। इस मैच में उमरान मलिक के निशाने पर विराट कोहली होंगे।
विज्ञापन


उमरान ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली और केएल राहुल के बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि वह टूर्नामेंट में किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना चाहेंगे तो उमरान ने कहा, "केएल राहुल और विराट कोहली।" उमरान ने आगे कहा, "केएल राहुल को आउट करना चाहता था। मैंने अपने पिछले मैच (लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ) में इसे आजमाया था। हमारा अगला मैच आरसीबी के खिलाफ है और मेरा लक्ष्य कोहली भाई को आउट करना है। मैं इन दोनों खिलाड़ियों (केएल राहुल और विराट कोहली) का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं अपना शत-प्रतिशत ही दे सकता हूं, बाकी भगवान के हाथ में है।"
विज्ञापन


मलिक ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से पहले नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े थे। कोविड-10 पॉजिटिव होने के बाद जब नटराजन बाहर हुए तो मलिक को मुख्य टीम में शामिल किया गया। उन्होंने टूर्नामेंट की दूसरी सबसे तेज गेंद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 152.95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2021 में भारत के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने उमरान की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था, "जब भी आप इस तरह की प्रतिभा देखते हैं तो आपकी नजर उन पर होती है। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि युवाओं की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो।" मलिक को दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय दल में शामिल किया गया था। उसके बाद सनराइजर्स की टीम ने उन्हें रिटेन किया।


पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में मलिक ने 20वें ओवर में बिना एक रन दिए तीन विकेट चटकाए थे। राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को क्रमशः चौथी और पांचवीं गेंद पर आउट करने से पहले उन्होंने ओडियन स्मिथ को दूसरी गेंद पर कैच कराया था। आईपीएल में मलिक 20वें ओवर में इरफान पठान, लसिथ मलिंगा और जयदेव उनादकट के बाद मेडन फेंकने वाले चौथे गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed