फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Top five players in contention of Purple Cap, Yuzvendra chahal and wanindu hasaranga top contender

IPL 2022: पर्पल कैप की दौड़ से बाहर हुए ये तीन धुरंधर, नंबर वन की जंग में चहल को इस श्रीलंकाई से मिल रही कड़ी टक्कर

Tue, 24 May 2022 06:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 May 2022 06:38 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के खत्म होने में अब गिनती के कुछ मुकाबले बाकी हैं। आईपीएल 2022 के खिताब की दौड़ में अब सिर्फ चार टीमें शामिल हैं जबकि सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दो गेंदबाजों के बीच में टक्कर है।

विज्ञापन
IPL 2022 Top five players in contention of Purple Cap, Yuzvendra chahal and wanindu hasaranga top contender
युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा के बीच पर्पल कैप की जंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के खत्म होने में अब गिनती के कुछ मुकाबले बाकी हैं। 10 टीमों के बीच 70 लीग मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान शीर्ष पर रही चार टीमों के बीच अब प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। इसका पहला मैच आज यानी मंगलवार को पहले क्वॉलिफायर के रूप में खेला जाएगा। इस दौरान लीग स्टेज की शीर्ष दो टीमें गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। वहीं एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


खिताब की दौड़ में जहां चार टीमें शामिल हैं तो वहीं सर्वाधिक विकेट (पर्पल कैप) लेने वाले गेंदबाजों की जंग में अब मुख्य तौर पर सिर्फ दो खिलाड़ी ही बचे हैं। यह जंग राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा के बीच है। जबकि शीर्ष पांच में शामिल बाकी तीन खिलाड़ी अब इस दौड़ से बाहर हो चुके हैं। 

विज्ञापन

चहल की दावेदारी मजबूत

युजवेंद्र चहल इस वक्त 14 मैचों में 26 विकेट लेकर सबसे आगे हैं। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को अभी भी कम से कम दो मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वह 30 से अधिक विकेट अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल राजस्थान रॉयल्स अगर पहला क्वॉलिफायर जीत जाती है तो वह सीधा फाइनल खेलेगी, यानी उसे दो मौके मिलेंगे। लेकिन हार की स्थिति में वह दूसरे क्वॉलिफायर में खेलेगी और यहां जीतने के बाद फाइनल में पहुंचेगी। इस स्थिति में राजस्थान की टीम कुल तीन मैच खेलेगी। 

विज्ञापन

हसरंगा की हसरतें भी बरकरार

वानिंदु हसरंगा की बात करें तो आरसीबी के श्रीलंकाई स्पिनर ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और इस वक्त दूसरे स्थान पर हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास कम से कम एक मैच है। बैंगलोर की टीम अगर एलिमिनेटर मुकाबला हार जाती है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ जीत उसे दूसरे क्वॉलिफायर में पहुंचाएगी और इसके बाद एक और जीत फाइनल में जगह पक्की करेगी। 

विज्ञापन

रबाडा-उमरान और कुलदीप दौड़ से बाहर

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूचि में बाकी तीन खिलाड़ियों यानी कगिसो रबाडा (23), उमरान मलिक (22) और कुलदीप यादव (21) की बात करें तो उनकी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। रबाडा पंजाब किंग्स का हिस्सा थे तो वहीं उमरान सनराइजर्स हैदराबाद और कुलदीप याजव दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे। लेकिन ये तीनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed