फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Taskin Ahmed will not receive NOC to take part in Indian Premier League

IPL 2022: आईपीएल को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का खराब रवैया, इस तेज गेंदबाज को लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़ने से रोका

Mon, 21 Mar 2022 07:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 21 Mar 2022 07:16 PM IST
सार

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्क वुड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आईपीएल 2022 के लिए तस्कीन को शामिल करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया था। तस्कीन को आईपीएल में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2022 Taskin Ahmed will not receive NOC to take part in Indian Premier League
तस्कीन अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले उसके स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए और अब उनकी जगह संभावित नामों में सबसे आगे तस्कीन अहमद को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) एनओसी नहीं दे रहा। उसने सोमवार (21 मार्च) को कहा कि तस्कीन को आईपीएल में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्क वुड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आईपीएल 2022 के लिए तस्कीन को शामिल करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया था। बीसीबी क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने संवाददाताओं से कहा, "चूंकि हमारे पास दक्षिण अफ्रीका दौरे के अलावा भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज है इसलिए हमें लगता है कि आईपीएल में हिस्सा लेना उनके लिए सही नहीं होगा।"
विज्ञापन


जलाल यूनुस ने कहा, 'हमने तस्कीन से बात की है और वह पूरी स्थिति को समझ चुके हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी को सूचित किया कि वह आईपीएल नहीं खेल रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे और बाद में स्वदेश लौट आएंगे।" इस बीच, बीसीबी अधिकारियों ने कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा दौरे के दौरान आगे उनकी उपलब्धता के बारे में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें तीन वनडे मैचों की सीरीज के बीच स्वदेश लौटना पड़ सकता है क्योंकि उनके परिवार का सदस्य बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिब की मां शिरीन रजा को हार्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनकी दूसरी बेटी इजाह अल हसन को तीन दिन पहले निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका सबसे छोटा बेटा इरम हसन भी निमोनिया से पीड़ित है। बीसीबी अधिकारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे तीसरे वनडे में उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, वे जब भी चाहेंगे उन्हें स्वदेश लौटने दिया जाएगा। हम उनकी परिस्थितियों को समझते हैं और इन मामलों में परिवार सबसे पहले आता है। 


जलाल यूनुस ने कहा, हम उनके संपर्क में लगातार है। अगर वे वापस आते हैं तो दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हमें यह पता है कि वे मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हमारा समर्थन उनके साथ लगातार है।" इसके बाद बांग्लादेश के टेक्निकल डायरेक्टर खालिद महमूद ने कहा कि शाकिब ने स्वदेश लौटने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वे तीसरे वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed