फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Sunil Gavaskar became a fan of Mumbai Indians new star Tilak Varma says he Has A Good Cricketing Head

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के इस युवा बल्लेबाज के फैन बने सुनील गावस्कर, तारीफ में कही बड़ी बात

Tue, 17 May 2022 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 May 2022 04:11 PM IST
सार

तिलक वर्मा घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। नीलामी में उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ में उन्हें खरीदा था। उन्होंने 12 मैचों में 368 रन बनाए हैं। इस दौरान 40.89 उनका औसत और 132.85 स्ट्राइक रेट रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022 Sunil Gavaskar became a fan of Mumbai Indians new star Tilak Varma says he Has A Good Cricketing Head
तिलक वर्मा और सुनील गावस्कर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस की टीम मंगलवार (17 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। यह मैच रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के लिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का एक और मौका होगा। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा है। शुरुआती नौ मैचों में हार के बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस निराशाजनक दौर में टीम के लिए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 12 मैचों में 368 रन बनाए हैं। इस दौरान 40.89 उनका औसत और 132.85 स्ट्राइक रेट रहा है। तिलक के बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन


भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तिलक की तारीफ की है। गावस्कर दबाव में तिलक की बल्लेबाजी को देखकर फैन बन गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाए थे। उन्होंने 32 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई थी। तिलक की इस पारी से गावस्कर काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, "तिलक तकनीकी रूप से सही हैं। वो गेंद की लाइन के ठीक पीछे जाते हैं। वो सीधे बल्ले से खेलते हैं और फ्रंट फुट पर बचाव करने के दौरान पैड उनके बल्ले के करीब होता है। इसलिए उसके सभी बेसिक्स सही हैं। मुझे उम्मीद है कि वह आगे बढ़ेगा। रोहित शर्मा ने ठीक ही कहा कि वह भारत के लिए एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हो सकते हैं। इसलिए अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह थोड़ा अतिरिक्त काम करें और अपनी फिटनेस को आगे बढ़ाएं। जहां तक तकनीक का सवाल है तो थोड़ा सख्त हो जाएं और रोहित को सही साबित करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक वर्मा घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। नीलामी में उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई। तिलक का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई थी। राजस्थान ने सनराइजर्स को टक्कर दी। हैदराबाद ने 50 लाख की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, राजस्थान ने 55 लाख तक बोली लगाई। दोनों के हटने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस में मुकाबला हुआ। चेन्नई ने 1.60 करोड़ तक की बोली लगाने के बाद खुद को अलग किया। मुंबई ने 1.70 करोड़ में उन्हें खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed