फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Singapore all-rounder Tim David is a fan of Pollard, the dream of playing together in the IPL has come true

IPL 2022: पोलार्ड के मुरीद हैं सिंगापुर के ऑलराउंडर टिम डेविड, आईपीएल में साथ खेलने का सपना पूरा हुआ

Wed, 06 Apr 2022 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Apr 2022 05:13 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर  डेविड ने कहा- पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम के दिग्गज और आईपीएल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Singapore all-rounder Tim David is a fan of Pollard, the dream of playing together in the IPL has come true
टिम डेविड और पोलार्ड - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी टिम डेविड अपने खेल में सुधार करने और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के अनुभव का उपयोग करना चाहते हैं। पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम के दिग्गज और आईपीएल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर पांच बार की चैंपियन मुंबई की तरफ से जारी बयान में डेविड ने कहा, ‘पोली (पोलार्ड) 10 वर्ष से अधिक समय से आईपीएल में खेल रहे हैं और इसलिए वह काफी अनुभवी हैं।’ सिंगापुर का यह खिलाड़ी भी पोलार्ड की तरह ऑलराउंडर है और बड़े शॉट खेलने में माहिर है।
विज्ञापन


डेविड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह समय के साथ स्वाभाविक रूप से होता है। आप सब कुछ एक साथ हासिल नहीं कर सकते। यह अलग अलग सवालों, भिन्न परिस्थितियों, अभ्यास में अलग तरह के अनुभव और उनके सामने कुछ विचार साझा करने से जुड़ा है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे ऐसे ही सीख लेना चाहता हूं और उम्मीद है कि उनके इस अनुभव का मैं सफल होने के लिए अपने खेल में उपयोग करूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed