फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Shoaib Akhtar Big Comment On MS Dhoni and Virat Kohli's Future In IPL

IPL 2022: भारतीय क्रिकेट को लेकर शोएब अख्तर का एक और बयान, धोनी और कोहली के बारे में फ्रेंचाइजियों को दी नसीहत

Mon, 09 May 2022 08:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 May 2022 08:37 PM IST
सार

रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाली। उनके कप्तान बनते ही टीम का प्रदर्शन सुधर गया। तीन में दो मैच चेन्नई जीत चुकी है। टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2022 Shoaib Akhtar Big Comment On MS Dhoni and Virat Kohli's Future In IPL
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शोएब अख्तर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारतीय क्रिकेट को लगातार बयान देते रहते हैं। अब उन्होंने आईपीएल की फ्रेंचाइजियों को नसीहत देनी शुरू कर दी है। अख्तर ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स से कहा है कि दोनों फ्रेंचाइजियों को अब धोनी और कोहली से आगे की सोचनी चाहिए।
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभाली। उनके कप्तान बनते ही टीम का प्रदर्शन सुधर गया। तीन में दो मैच चेन्नई जीत चुकी है। टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं, विराट कोहली ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी। वो बतौर बल्लेबाज टीम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


चेन्नई के प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 40 साल के धोनी के बाद टीम का कप्तान कौन होगा। इस पर अख्तर ने अपने विचार एक इंटरव्यू में साझा किए। शोएब ने कहा, ''वो महेंद्र सिंह धोनी हैं। वह कब क्या करेंगे, इस बारे में कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। धोनी कुछ भी अजूबा कर सकते हैं। इसके लिए वो सालों से जाने जाते हैं। धोनी से हम सब प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। अगले आईपीएल में धोनी टीम में हो सकते हैं या मैनेजमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। उस समय क्या होगा, इस बारे में कोई नहीं जानता।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर ने आगे फ्रेंचाइजियों से कहा, ''आपको बहुत सारे पैसे चाहिए, लेकिन अब धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से आगे देखने की जरुरत है। "एक ब्रांड के रूप में आप उनके साथ बने रहें। अपनी भावनाओं और जुनून को अपने दो सितारों के साथ जोड़ें, लेकिन, यह एक क्रूर दुनिया है। आपको उनसे परे देखने की जरूरत है। धोनी एक महान खिलाड़ी रहे हैं। वह अन्य खिलाड़ियों को शीर्ष क्रम पर मौका देते थे। खुद निचले क्रम में खेलते हैं। मैं धोनी को जादुई वापसी करते देखना चाहता हूं।"


धोनी अब तक आईपीएल 2022 में 11 मैचों में 163 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वहीं, कोहली ने 12 मैचों में 216 रन बनाए हैं। उनका औसत 19.64  और स्ट्राइक रेट 111.34 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed