फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Shivam Dubey, who scored a quick fire 95 runs against Royal challengers Bangalore, said – I showed faith in my game and was successful

IPL 2022: बैंगलोर के खिलाफ तूफानी 95 रन बनाने वाले शिवम दुबे बोले- मैंने अपने खेल पर भरोसा दिखाया और सफल रहा

Wed, 13 Apr 2022 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Apr 2022 07:34 PM IST
सार

- चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 23 रन से दी थी मात।
- चेन्नई के ऑलराउंडर शिवम ने बेंगलोर के खिलाफ 46 गेंद में खेली थी नाबाद 95 रन की पारी।
 

विज्ञापन
IPL 2022: Shivam Dubey, who scored a quick fire 95 runs against Royal challengers Bangalore, said – I showed faith in my game and was successful
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए आईपीएल 2022 का सत्र शानदार हो सकता है जिनका मानना है कि आखिरकार वह घरेलू क्रिकेट की अपनी फॉर्म को आईपीएल में दोहराने में सफल रहे। मंगलवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के इस ऑलराउंडर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 46 गेंद में नाबाद 95 रन की पारी खेलकर मौजूदा सत्र में अपनी टीम की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई ने आरसीबी को मैच में 23 रन से मात दी थी। 
विज्ञापन

शिवम ने कहा,  मैं वह चीजें करने में सफल रहा जो पिछले कुछ समय से करने का प्रयास कर रहा था। वह चीजें जो मैं रणजी ट्रॉफी, घरेलू स्तर पर कर रहा था लेकिन इस (आईपीएल) स्तर पर नहीं हो रहा था। यहां आपको बेहतर प्रदर्शन करना होता है। इसलिए मैं संतुलन बनाए रखने का प्रयास कर रहा था, अधिक नहीं सोच रहा था और अपने ऊपर भरोसा बनाए रखा। मैं अपने बेसिक खेल पर चल रहा था, कुछ भी अतिरिक्त नहीं कर रहा था, लेकिन हां, मेरा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था और मैं अच्छा खेल रहा था। दुबे ने कहा कि टीम प्रबंधन ने मुझे सुरक्षा दी और साथ ही मैंने अपने खेल पर भरोसा दिखाया। मुझे जिस गेंद पर लगा कि मैं हिट कर सकता हूं, मैंने किया और अच्छे शॉट खेलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को समर्पित किया मैन ऑफ द मैच पुरस्कार 
दुबे और रोबिन उथप्पा ने 165 रन की साझेदारी की जो आईपीएल के इतिहास की तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। दुबे ने कहा कि उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद बेंगलोर के गेंदबाजों को निशाना बनाने का फैसला किया। हमने काफी बात नहीं की। जिन गेंदबाजों के बारे में लगता था कि हम उनके खिलाफ रन बना सकते हैं, उस पर कभी मैंने तो कभी उथप्पा ने शॉट खेले। शिवम ने आईपीएल में अपने पहले मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि यह मेरे पिता के लिए है। 

घरेलू क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं दुबे 
दुबे घरेलू क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज रहे हैं। प्रथम श्रेणी के 16 मैच में वह दो शतक और सात अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 13 टी-20 और एक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। उन्होंने पिछली बार फरवरी 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed