फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Shimron Hetmyer leaves bio bubble temporarily and returns to guyana to attend birth of first child

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को लगा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने इस वजह से बीच में छोड़ा आईपीएल

Sun, 08 May 2022 06:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 May 2022 06:10 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे शिमरोन हेटमायर स्वदेश लौट गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ने बीच में ही आईपीएल छोड़ दिया है। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपने घर गयाना चले गए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Shimron Hetmyer leaves bio bubble temporarily and returns to guyana to attend birth of first child
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे शिमरोन हेटमायर स्वदेश लौट गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज ने बीच में ही आईपीएल छोड़ दिया है। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपने घर गयाना चले गए हैं। 25 वर्षीय हेटमायर अब इस वजह से अगले कुछ मैचों में राजस्थान की टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बयान जारी कर शिमरोन हेटमायर के जाने की पुष्टि की गई। फ्रेंचाइजी की तरफ से आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि कैरेबियाई खिलाड़ी अपने घर गयाना लौट रहा है, क्योंकि उनकी पत्नी पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शिमरोन हेटमायर इस खूबसूरत पल में अपनी वाइफ और बच्चे के साथ रहना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने घर जाने का फैसला किया है। ये धाकड़ बल्लेबाज अगले कुछ मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल नहीं पाएगा। हालांकि, वह जल्दी ही आईपीएल 2022 से दोबारा जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

 


आरआर फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, "शिमरोन हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए आज तड़के गयाना वापस चले गए हैं। हम उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन फिर मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 में अपने शेष मैचों के लिए रॉयल्स के लिए फिर से खेलेंगे। ऑल द बेस्ट, हेटी। एक पिता के रूप में इस बार हम आपके वापस आने के लिए बेताब हैं!"
 

इस सीजन में राजस्थान की तरफ से खेल रहे हेटमायर जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह टीम को अकेले दम पर कई मैच जीता चुके हैं। हेटमायर राजस्थान के मध्यक्रम को संभालने के साथ-साथ तेज गति से रन बना रहे हैं और मैच फिनिश कर रहे हैं। हेटमायर इस सीजन में 11 मैचों में 72.75 की औसत और 166.29 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed