फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Rohit Sharma teams fast bowler Tymal Mills out of tournament Tristan Stubbs joins Mumbai Indians

IPL 2022: रोहित शर्मा की टीम को झटका, टाइमल मिल्स टूर्नामेंट से बाहर, यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में हुआ शामिल

Thu, 05 May 2022 08:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 May 2022 08:20 PM IST
सार

मिल्स चोट के कारण बाहर हुए हैं। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट लिए थे। इस दौरान मिल्स काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 11.17 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। मिल्स को मुंबई ने नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
IPL 2022 Rohit Sharma teams fast bowler Tymal Mills out of tournament  Tristan Stubbs joins Mumbai Indians
टाइमल मिल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2020 में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तेज गेंदबाजों के खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मिल्स चोट के कारण बाहर हुए हैं। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट लिए थे। इस दौरान मिल्स काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 11.17 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए। मिल्स को मुंबई ने नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने उन्हें हर हाल में टीम में शामिल करना चाहते थे। मिल्स ने अपने खराब प्रदर्शन से जयवर्धने को निराश किया।
विज्ञापन

IPL 2022 Rohit Sharma teams fast bowler Tymal Mills out of tournament  Tristan Stubbs joins Mumbai Indians
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रिस्टन स्टब्स की बात करें तो 21 साल के इस बल्लेबाज ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया है। ट्रिस्टन स्टब्स के लिए हालिया घरेलू सीजन शानदार रहा है और उन्होंने अपनी टीम को घरेलू टी20 लीग में चैंपियन बनाया है। उन्होंने आठ प्रथम श्रेणी मैचों में 46.50 की औसत से 465 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक लगाए हैं। 11 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 27.50 की औसत से 275 रन हैं। 17 टी20 मैचों में ट्रिस्टन ने 38.92 की औसत से 506 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 157.14 है।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम के लिए यह सीजन भूलने वाला है। उसने नौ में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की है। टीम को शुरुआती आठ मैचों में हार मिली थी। अंक तालिका में रोहित शर्मा की टीम सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। उसके दो अंक हैं। मुंबई को अपने बाकी बचे मैचों में गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed