फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Rohit sharma most popular player of ipl for the third consecutive year Chennai super kings and Mumbai Indians most popular team Report

IPL 2022: रोहित शर्मा ने लगाई हैट्रिक, फिर से बने आईपीएल के 'मोस्ट पोपुलर खिलाड़ी', टीमों में चेन्नई सुपरकिंग्स आगे

Thu, 24 Feb 2022 07:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 24 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

रोहित शर्मा लगातार तीसरे साल आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी चुने गए हैं। हंसा रिसर्च की एक स्टडी से पता चला है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान इस बार आरसीबी के विराट कोहली और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आगे हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Rohit sharma most popular player of ipl for the third consecutive year Chennai super kings and Mumbai Indians most popular team Report
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के नव नियुक्त कप्तान रोहित शर्मा लगातार तीसरे साल आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी चुने गए हैं। हंसा रिसर्च की एक स्टडी से पता चला है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आगे हैं। कोहली दूसरे और धोनी तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


आईपीएल-ओमानिया (IPLomania) की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लोकप्रियता के मामले में 2021 में आईपीएल की शीर्ष तीन टीमें थीं। चेन्नई की टीम पिछले सीजन में चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। आरसीबी की टीम प्लेऑफ में बाहर हो गई थी। वहीं, मुंबई पांचवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


117 ब्रांडों ने करीब 13,85,103 सेकंड का इस्तेमाल किया
पिछले सीजन में 60 मैच खेले गए थे। इनमें 117 ब्रांडों के 219 ब्रांड वेरिएंट मैचों के दौरान दिखाई दिए थे। इन 117 ब्रांडों द्वारा लगभग 13,85,103 सेकंड का इस्तेमाल किया गया था। यह 2020 से 36.64% ज्यादा है। राजस्व नीति 2022 में बदल जाएगी। सभी ब्रांड एक बार फिर से अपनी योजनाएं बनाएंगी और पहले से उसे ज्यादा ठीक करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
भारतीय टीम में रोहित शर्मा की विश्वसनीयता के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता ने उन्हें लगातार तीन साल सबसे चर्चित खिलाड़ी बनाने में मदद की। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। वे सबसे ज्यादा खिताबा जीतने वाले कप्तान हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने चेन्नई को चार बार सफलता दिलाई है।


आईपीएल-ओमानिया रिपोर्ट क्या है?
आईपीएल के दौरान ब्रांड्स के निवेश पर नजर रखने के लिए हंसा रिसर्च द्वारा एक अध्ययन किया जाता है। आईपीएल-ओमानिया प्रतिदिन के आधार पर ब्रांडों को ट्रैक करता है। यह विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों के लिए प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता को भी ट्रैक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed