फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Rohit Sharma Controversial Dismissal Against KKR; Fans Slam Third Umpire And Ultraedge Technology | MI vs KKR IPL 56th Match

IPL 2022: रोहित शर्मा के विकेट पर विवाद, थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए हिटमैन, फैन्स भी रह गए हैरान

Tue, 10 May 2022 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 May 2022 09:00 AM IST
सार

कोलकाता के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के तरीके को लेकर विवाद शुरू हो गया है। फैन्स थर्ड अंपायर पर निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022: Rohit Sharma Controversial Dismissal Against KKR; Fans Slam Third Umpire And Ultraedge Technology | MI vs KKR IPL 56th Match
थर्ड अंपायर के फैसले का इंतजार करते रोहित और कोलकाता के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उनका आउट होना काफी विवादों में है।
विज्ञापन


दरअसल, कोलकाता ने कैच आउट की अपील की, लेकिन अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी की वजह से रोहित को वापस पवेलियन जाना पड़ा। रिप्ले में बल्ले और गेंद के बीच काफी गैप भी दिखा। अब थर्ड अंपायर के फैसले पर फैन्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

टिम साउदी की शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल पर रोहित ने बल्ला लगाना चाहा, लेकिन गेंद उनसे मिस होकर विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के पास पहुंची। इसके बाद कोलकाता के खिलाड़ियों ने कॉट बहाइंड की अपील की। इस पर फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का इस्तेमाल करते हुए थर्ड अंपायर से फैसला करने को कहा।

Image
गेंद के बल्ले पर लगने से पहले ही अल्ट्राएज पर स्पाइक्स दिखीं

इसके बाद रिव्यू में अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी पर बल्ले के पास से गुजरते वक्त मीटर में क्लीयर स्पाइक दिखी। इतना ही नहीं गेंद के बल्ले तक पहुंचने से पहले भी मीटर में कई स्पाइक्स दिखीं। ऐसे में थर्ड अंपायर ने 'स्पाइक्स एवरीवेयर' (Spikes Everywhere) का फायदा बॉलिंग साइड को दिया और फील्ड अंपयार से अपना फैसला बदलने के लिए कहा।







 
इस तरह रोहित आउट हुए। हालांकि, थर्ड अंपायर के इस फैसले से रोहित काफी नाखुश नजर आए। उनका मानना था कि उनके बल्ले ने गेंद को टच नहीं किया। इतना ही नहीं डग आउट में मौजूद मुंबई के कोच महेला जयवर्धने और मुंबई के फैन्स भी इस फैसले से हैरान रह गए।

डीआरएस में गेंद और बल्ले के बीच गैप भी दिख रही थी। इस विवादित फैसले के बाद जयवर्धने ने अपना सिर पकड़ लिया। रोहित छह गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी दुखी दिखीं। रोहित के जल्दी आउट होने का खामियाजा मुंबई की टीम को भुगतना पड़ा। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 17.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed