फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs PBKS Preview Head To Head Stats Records Playing 11 Prediction Today Match 60, Captain and Vice-Captain

RCB vs PBKS: लगातार तीसरी जीत के साथ प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेगी बैंगलोर, पंजाब किंग्स से है मुकाबला

Fri, 13 May 2022 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 May 2022 05:20 PM IST
सार

गेंदबाजी में कैगिसो रबादा ने अब तक 18 विकेट लिए हैं लेकिन वह महंगे साबित हुए हैं। संदीप शर्मा पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। अर्शदीप सिंह ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है, विशेषकर डेथ ओवरों में जहां उन्होंने अपनी सटीक यार्कर से बल्लेबाजों को परेशान किया है।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs PBKS Preview Head To Head Stats Records Playing 11 Prediction Today Match 60, Captain and Vice-Captain
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम शुक्रवार को पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। बैंगलोर की टीम ने सही समय पर लय पकड़ी है, जबकि पंजाब का प्रदर्शन पूरे सीजन में उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। आरसीबी ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे लगता है कि उसने अपना सही संयोजन तलाश कर लिया है।
विज्ञापन


विराट कोहली को छोड़कर आरसीबी के सभी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। रजत पाटीदार और महिपाल लोमरोर भी कप्तान फॉफ डुप्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक की तरह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली के लिए अभी तक आईपीएल सत्र अच्छा नहीं रहा है लेकिन वह पंजाब के खिलाफ इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


आरसीबी के गेंदबाज भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें शानदार फॉर्म में चल रहे जोश हेजलवुड और विश्वसनीय हर्षल पटेल शामिल हैं। मोहम्मद सिराज अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं लेकिन टीम उन पर महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसरंगा की फिरकी असरदार
मैक्सवेल अपनी ऑफ स्पिन से पावरप्ले और बीच के ओवरों में उपयोगी साबित हुए हैं जबकि वानिंदु हसरंगा ने अब तक 21 विकेट चटकाए हैं जिनमें एक मैच में पांच विकेट भी शामिल हैं। आरसीबी यदि पंजाब को हरा देता है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, हालांकि 18 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सुरक्षित संख्या मानी जाती है।

बेयरस्टो की फॉर्म वापसी
जहां तक पंजाब का सवाल है तो उसे शीर्ष चार टीम में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। उसने अपने पहले मैच में आरसीबी को हराया था लेकिन अभी उसके पांच जीत से 10 अंक हैं। उसने छह मैच गंवाए हैं। पंजाब की टीम में निरंतरता का अभाव है। शीर्ष क्रम में शिखर धवन और भानुका राजपक्षे अच्छा योगदान दे रहे हैं, जबकि लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा पारी का अच्छा अंत कर रहे हैं। पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो की फॉर्म में वापसी अच्छी खबर है। कप्तान मयंक अग्रवाल ने मध्यक्रम में उतरने का फैसला किया है लेकिन उन्हें आगे बढ़कर नेतृत्व करने की जरूरत है।

डेथ ओवरों में अर्शदीप प्रभावी
गेंदबाजी में कैगिसो रबादा ने अब तक 18 विकेट लिए हैं लेकिन वह महंगे साबित हुए हैं। संदीप शर्मा पावरप्ले में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। अर्शदीप सिंह ने प्रभावशाली गेंदबाजी की है, विशेषकर डेथ ओवरों में जहां उन्होंने अपनी सटीक यार्कर से बल्लेबाजों को परेशान किया है। टीम में अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद पंजाब की टीम महत्वपूर्ण मौकों पर बिखर जाती है जिसमें उसे जल्द से जल्द सुधार करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर :
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर। 

पंजाब किंग्स
शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed